सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली कुछ छात्राओं ने भगवान कृष्ण पर ऐसा गाना गाया है जिसने पूरे YouTube पर धमाल मचा रखा है। गाने ने राष्ट्रपति तक का दिल जीत लिया है।
विज्ञापन
2 of 8
Bata Mere Yaar Sudama Song Viral on Youtube
पूरे देश को अपनी आवाज से धमाल मचा देने वाली लड़कियों का गाना राष्ट्रपति को भी पसंद आया है। लड़कियो द्वारा गाया गीत बता मेरे यार सुदामा... को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी ने सम्मानित किया है।
विज्ञापन
3 of 8
Bata Mere Yaar Sudama Song Viral on Youtube
दरअसल एक गीत इन दिनों यू-ट्यूब और तमाम साइट्स पर छाया हुआ है। रोहतक के सांघी गांव के डॉ. स्वरूप सिंह गवर्नमेंट मॉडल संस्कृति स्कूल की 9वीं, 10वीं और 11वीं की छात्राओं द्वारा गाए गए इस गीत ‘बता मेरे यार सुदामा रै.....भाई घणे दिना में आया’ को लगभग लाखों लोग सुन चुके हैं।
4 of 8
Bata Mere Yaar Sudama Song Viral on Youtube
संगीत के साथ पढ़ाई में भी अव्वल ठेठ देहाती परिवेश की बच्चियों विधि, ईशा, शीतल, मनीषा, मुस्कान और रिंकू को सराहना के फोन देश के कोने-कोने से आ रहे हैं। इन बच्चियों ने अपनी कामयाबी का श्रेय माता- पिता और म्यूजिक टीचर सोमेश जांगड़ा को देती रहीं हैं।
विज्ञापन
5 of 8
Bata Mere Yaar Sudama Song Viral on Youtube
विधि ने बताया कि यह भक्ति गीत उसकी मां संतोष ने रिठाल गांव में हुए सत्संग में सुना था और मां ने ही उसे गीत को लिख कर दिया था। बचपन से ही गाने का शौक था। उसने फरवरी 2016 में स्कूल की बाल सभा में गाना गाकर प्रिंसिपल जयपाल दहिया से 500 रुपये का इनाम हासिल किया था। म्यूजिक टीचर सोमेश जांगड़ा ने मेरे यार सुदामा रै--गीत को मार्च में रीमिक्स सांग का रूप देकर रियाज करवाया।
विज्ञापन
6 of 8
Bata Mere Yaar Sudama Song Viral on Youtube
स्कूल की बच्चियों ने 12 अप्रैल 2016 को पहली बार महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के टेगौर सभागार में यह रीमिक्स सांग गाया था। गीत को सुनकर गीता मर्मज्ञ स्वामी ज्ञानानंद ने नैतिक शिक्षा पुस्तक के विमोचन अवसर पर इस गीत को सुनाने का निमंत्रण दिया। गीत सुनकर कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने विधि और साथी बच्चियों को 31000 रुपये का पुरस्कार दिया था
विज्ञापन
7 of 8
Bata Mere Yaar Sudama Song Viral on Youtube
गीत की मुख्य गायिका विधि ने बताया कि वह घिलौर गांव से और गीत में साथ देने वाली ईशा रूखी, शीतल, मनीषा और मुस्कान जसिया एवं रिंकू सांघी गांव की रहने वाली है। विधि नौवीं, ईशा, मनीषा, मुस्कान, रिंकू 10वीं और शीतल 11वीं कक्षा में पढ़ रही है।
विधि और मनीषा ने बताया कि उनके परिवार वाले खेती- बाड़ी करते हैं। इसी से गुजर-बसर चलती है। ईशा के पिता गांव में ही किरयाने की दुकान चलाते हैं। मुस्कान के पिता आर्मी में हैं तो रिकूं के पिता गांव में ही मिस्त्री का काम करते हैं।