फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर से भिड़ने वाली दबंग IPS, मिलेगा राष्ट्रपति सम्मान

Fri, 22 Jan 2016 10:49 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
गुड़गांव के पुलिस कमिश्नर पर प्रताड़ना का आरोप लगा सुर्खियों में आई दबंग IPS भारती अरोड़ा को राष्ट्रपति सम्मान मिलेगा। आज वे राष्ट्रपति संग लंच करेंगी। देखिए, पूरा मामला।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर से भिड़ने वाली दबंग IPS, मिलेगा राष्ट्रपति सम्मान

2 of 5
महिला बाल विकास मंत्रालय ने देश की 100 वुमन अचीवर्स में भारती अरोड़ा को चुना है। उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए भारती को 22 जनवरी को राष्ट्रपति अवार्ड दिया जा रहा है। स्पोर्ट्स स्कूल राई की प्रिंसीपल भारती अरोड़ा ने अवार्ड मिलने की पुष्टि की है।
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर से भिड़ने वाली दबंग IPS, मिलेगा राष्ट्रपति सम्मान

3 of 5
हरियाणा की 1998 बैच की आईपीएस अफसर भारती अरोड़ा को काफी तेजतर्रार अफसर माना जाता है। भारती हरियाणा के पॉपुलर अफसरों में भी गिनी जाती हैं। वे स्पोर्ट्स स्कूल राई की पहली महिला आईपीएस प्रिंसिपल हैं। इस पोस्ट के लिए हरियाणा सरकार ने 43 लोगों को रिजेक्ट किया था।

पुलिस कमिश्नर से भिड़ने वाली दबंग IPS, मिलेगा राष्ट्रपति सम्मान

4 of 5
गौर करने लायक बात ये भी है कि अंबाला के तत्कालीन विधायक अनिल विज(अब मंत्री) को एक रात जेल में इसी दबंग IPS के कारण रहना पड़ा था। मामला 2009 का है जब विज में प्रदर्शन का नेतृत्व कर सड़क जाम कर दी थी, उस वक्त SP भारती ने विज की गिरफ्तारी का आदेश दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस कमिश्नर से भिड़ने वाली दबंग IPS, मिलेगा राष्ट्रपति सम्मान

5 of 5
गौरतलब है कि भारती अरोड़ा जब गुड़गांव की ज्वाइंट कमिश्नर थी तो दुष्कर्म के मामले में पुलिस कमिश्नर नवदीप सिंह विर्क के साथ उनका जबरदस्त विवाद हुआ था। उन्होंने विर्क पर उत्पीड़न, मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और हाई प्रोफाइल रेप केस में हस्तक्षेप करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें