पठानकोट एयरबेस पर आतंकी हमले के बाद जांच के घेरे में आए एसपी सलविंदर के घर पर एनआईए की टीम आज 8 घंटे तक रही। देखिए, क्या-क्या मिला?
विज्ञापन
सलविंदर के घर पर NIA की टीम के 8 घंटे, क्या-क्या हुआ?
2 of 9
एसपी सलविंदर सिंह के जयसिंह नगर स्थित उनके घर पर एनआईए की टीम वीरवार सुबह नौ बजे बीएसएफ, स्वैट, पुलिस के साथ संयुक्त रूप से पहुंची। यह कार्रवाई दोपहर 4.30 बजे तक जारी रही। इसके अलावा सलविंदर सिंह के पांच और ठिकानों पर एक साथ एनआईए टीम ने छापामारी की।
विज्ञापन
सलविंदर के घर पर NIA की टीम के 8 घंटे, क्या-क्या हुआ?
3 of 9
सुबह 9.00 बजे: जय सिंह नगर में एसपी के घर को चारों तरफ से बंद कर दिया गया। किसी को अंदर जाने की इजाजत नहीं दी गई। घर में सलविंदर की मां हरबंस कौर, पत्नी किरणदीप कौर, बेटी रमणप्रीत कौर, शाइनाप्रीत कौर, बेटा हरमनप्रीत सिंह के साथ लगातार साढ़े सात घंटे पूछताछ की गई।
सलविंदर के घर पर NIA की टीम के 8 घंटे, क्या-क्या हुआ?
4 of 9
सुबह 11.40 बजे: डॉग स्क्वायड टीम एसपी सलविंदर सिंह के घर पहुंची। डॉग ने घर में चप्पा-चप्पा छाना। छत पर लगे गमलों को भी चेक कराया गया। घर में सभी जरूरी दस्तावेजों को खंगाला गया। एनआईए की टीम ने उसे अपने कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
सलविंदर के घर पर NIA की टीम के 8 घंटे, क्या-क्या हुआ?
5 of 9
दोपहर 1.32 बजे: एनआईए टीम का जांच सदस्य एसपी के घर के बाहर आया और उन्होंने फोन पर दिल्ली हेड आफिस में पूरी जानकारी दी। उसके बाद वह फिर से सलविंदर के परिवार से पूछताछ करने के लिए घर के अंदर चला गया।
विज्ञापन
सलविंदर के घर पर NIA की टीम के 8 घंटे, क्या-क्या हुआ?
6 of 9
दोपहर 1.40 बजे: एनआईए की जांच टीम का एक अधिकारी पंजाब पुलिस के मुलाजिम के साथ उनकी गाड़ी में बैठा कर चला गया। जाने से पहले जांच के बारे में पूछे जवाब के जवाब में कहा, जो पूछना है दिल्ली से पूछो।
विज्ञापन
सलविंदर के घर पर NIA की टीम के 8 घंटे, क्या-क्या हुआ?
7 of 9
दोपहर 3.45 बजे: सलविंदर सिंह के घर जिस डॉग स्क्वायड टीम को जांच के लिए बुलाया गया था, वे टीम वापस चली गई। डॉग स्क्वायड अधिकारी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें जांच में शामिल नहीं किया गया। उन्हें तो डॉग से संदिग्ध सामान की चेकिंग कराने के बाद वापस भेज दिया गया।
सलविंदर के घर पर NIA की टीम के 8 घंटे, क्या-क्या हुआ?
8 of 9
दोपहर 4.30 बजे: एनआईए टीम बैग में जरूरी दस्तावेज लेकर पुलिस दस्ते के साथ वापस दिल्ली लौट गई। जब उनसे जांच के बारे पूछा तो उन्होंने कुछ भी कहने से मना कर दिया। इस दौरान घर के बाहर पड़े अखबार को भी अंदर ले जाने की इजाजत नहीं दी गई।
सलविंदर के घर पर NIA की टीम के 8 घंटे, क्या-क्या हुआ?
9 of 9
सलविंदर सिंह की जानकार के भी छापामारी: एनआईए टीम ने सुबह नौ बजे सलविंदर सिंह की जानकार हेडकांस्टेबल कुलविंदर के मजीठा रोड आवास पर छापामारी की। उसके घर एनआईए टीम ने साढे़ सात घंटे पूछताछ करने के बाद वापस साढ़े चार बजे दिल्ली रवाना हो गई।