फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रद्युम्न मर्डर केसः इस सबूत से खुलेगा काले चश्मे वाला लड़के का राज, 6 अहम बातें

Sun, 17 Sep 2017 12:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
Pradyuman murder case
दावा किया जा रहा है कि जिस दिन प्रद्युम्न का कत्ल हुआ स्कूल स्टाफ के साथ एक काले चश्मे वाला लड़का मौजूद था, जिसका राज एक सबूत से खुल सकता है।
विज्ञापन

2 of 7
pradyuman thakur - फोटो : अमर उजाला
सीसीटीवी फुटेज से खुलेगा राज, चश्मे वाला लड़का था कौन
पुलिस को स्कूल की ओर से नष्ट हुए फुटेज दोबारा मिल गए हैं। साइबर सेल को मिले फुटेज में एक लड़का चश्मा लगाए दिख रहा है। इसे संदिग्ध माना जा रहा है। पुलिस की चार्जशीट और फुटेज के बाद माना जा रहा है कि प्रद्युमन की हत्या में तीसरा भी कोई था।
विज्ञापन

3 of 7
pradyuman thakur
प्रिंसिपल और पुलिस के कहने पर हत्या की जिम्मेदारी ली
वहीं प्रद्युम्न की हत्या मामले में गिरफ्तार कंडक्टर अशोक के वकील मोहित वर्मा ने नया खुलासा किया है। अशोक के वकील ने कहा कि प्रिंसिपल और पुलिस के कहने पर अशोक ने हत्या की जिम्मेदारी ली थी। पुलिस ने अशोक से कहा था कि मुख्य आरोपी कोई और है। अशोक को दो चार दिन में जमानत मिल जाएगी।

4 of 7
ryan school - फोटो : अमर उजाला
मना करने के बावजूद अशोक का केस लड़ रहे मोहित
सोहना और गुरुग्राम बार एसोसिएशन के मना करने के बाद रोहतक जिले के वकील मोहित वर्मा अशोक की अदालत में पैरवी कर रहे हैं। वीरवार को मोहित की अशोक से भोंडसी जेल में मुलाकात हुई थी। इस दौरान अशोक ने अपने वकील को बताया कि वह निर्दोष है।
विज्ञापन

5 of 7
रायन स्कूल
बाथरूम में ताइक्वांडो के दो छात्र कपड़े बदल रहे थे
मोहित का कहना है कि अशोक ने उन्हें बताया कि जब वह बाथरूम में गया तो वहां पर ताइक्वांडो के दो छात्र कपड़े बदल रहे थे। प्रधानाचार्या के कहने पर उसने प्रद्युम्न को उठाया था। माली ने ऐसा करने से मना कर दिया था। कपड़े पर लगे खून के धब्बे धुलने के सवाल पर अशोक ने बताया कि प्रधानाचार्या ने कहा था कि खून को धो लो नहीं तो स्कूल के बच्चे डर जाएंगे।
विज्ञापन

6 of 7
ryan school - फोटो : अमर उजाला
मीडिया से मिलने से पहले नशे के इंजेक्शन दिए गए
वकील मोहित ने बताया कि मीडिया के सामने पेश करने से पहले उसे नशे के दो इंजेक्शन दिए गए थे। अमर उजाला से बातचीत में मोहित वर्मा ने बताया चालक और माली के बयान के साथ अशोक के साथ उसका पूरा गांव है। मामले की सुनवाई 18 को चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट रजनी की अदालत में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
demo pic
पुलिस कहती कुकर्म हुआ, पोस्टमार्टम में साबित नहीं हुआ
वर्मा ने बताया कि उन्हें पुलिस की ओर से आने वाले चार्जशीट का इंतजार है। पुलिस ने प्रद्युमन के साथ कुकर्म होने की बात कही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इस तरह की बात से इनकार किया गया है। इसके साथ परिचालक को पैसे देने की भी बात कही जा रही थी। जबकि उसके खाते में किसी तरह का कोई लेन-देन नहीं हुआ है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें