फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हुड्डा सरकार के खिलाफ विनोद शर्मा का 'हल्ला बोल'

Thu, 03 Jul 2014 09:53 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
1 of 6
पंचकूला के इंद्रधनुष आडिटोरियम में जन चेतना पार्टी के युवा सम्मेलन में आए पार्टी सुप्रीमो विनोद एसएससी दफ्तर के बाहर पहुंच गए। यहां चेयरमैन सहित कमीशन के पांच सदस्यों का पुतला फूंका और सरकार विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन

चेयरमैन के खिलाफ विनोद शर्मा एंड पार्टी का 'हल्ला बोल'

2 of 6
शर्मा करीब सौ समर्थकों के साथ इंटरव्यू में पक्षपात का आरोप लगाते हुए चेयरमैन सहित कमीशन के पांच सदस्यों का पुतला फूंका और सरकार विरोधी नारे लगाए।
विज्ञापन

चेयरमैन के खिलाफ विनोद शर्मा एंड पार्टी का 'हल्ला बोल'

3 of 6
पुतला फूंकने के बाद विनोद शर्मा अपने कार्यकर्ताओं के साथ दफ्तर के अंदर घुसकर चेयरमैन के चैंबर के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान पुलिस को भी अंदाजा नहीं था कि भारी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ता दफ्तर के अंदर तक घुस जाएंगे।

चेयरमैन के खिलाफ विनोद शर्मा एंड पार्टी का 'हल्ला बोल'

4 of 6
जन चेतना पार्टी सुप्रीमो विनोद शर्मा ने मौजूदा प्रदेश सरकार की नीतियों के खिलाफ भड़ास निकाली। उन्होंने उत्तरी हरियाणा के जिलों के युवाओं से नौकरी में पक्षपात करने का भी आरोप लगाया।
विज्ञापन

चेयरमैन के खिलाफ विनोद शर्मा एंड पार्टी का 'हल्ला बोल'

5 of 6
प्रदर्शनकारियों को एक-दो समझाने के लिए चेयरमैन भी बाहर आए, लेकिन बात नहीं बनी। आखिरकार, पुलिस को भी अतिरिक्त फोर्स मंगानी पड़ी। करीब दो सौ पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे और दफ्तर के बाहर वज्र, वरुण वाहनों के अलावा फायर ब्रिगेड की भी तैनाती करानी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन

चेयरमैन के खिलाफ विनोद शर्मा एंड पार्टी का 'हल्ला बोल'

6 of 6
आखिरकार, विनोद शर्मा सहित करीब 100 पार्टी कार्यकर्ताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और तीन गाड़ियों में ले गए। कुछ दूर ले जाकर देर शाम उन्हें छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें