फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंगामे की भेंट चढ़ी निगम की हाउस मीटिंग, पार्षदों में तू तू-मैं मैं

Sat, 30 Apr 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
चंडीगढ़ निगम सदन की हंगामेदार बैठक - फोटो : amar ujala
कांग्रेस और भाजपा की राजनीति के कारण नगर निगम सदन की बैठक हंगामेदार रही। न किसी मुद्दे पर चर्चा हुई और न ही कोई प्रस्ताव पास हुआ। करीब 25 करोड़ रुपये के प्रस्ताव सदन के पटल पर रखे जाने थे। एक बैठक में नगर निगम का डेढ़ से दो लाख रुपये खर्च आता है। बैठक में दोनों पक्षों ने जमकर तू-तू -मैं-मैं हुई ।
विज्ञापन

2 of 5
चंडीगढ़ निगम सदन की हंगामेदार बैठक - फोटो : amar ujala
बैठक के दौरान पक्ष और विपक्ष में जमकर तू-तू -मैं-मैं हुई । इस दौरान सदन की गरिमा तार-तार होती रही। मेयर ने कहा कि कांग्रेस ने सदन की कार्यवाही स्थगित करने के लिए उन्हें मजबूर किया।
विज्ञापन

3 of 5
चंडीगढ़ निगम सदन की हंगामेदार बैठक - फोटो : amar ujala
सदन की बैठक शोर शराबे के बीच दोपहर दो बजे तक चली ऐसे में मेयर अरुण सूद पर यह भी आरोप है कि उन्होंने जानबूझकर किरकिरी से बचने के लिए बैठक स्थगित कर दी क्योंकि कांग्रेस पार्षद पानी की किल्लत और सेक्टर-17 की प्रमुख पार्किंगों को बंद करने के मामले को लेकर जमकर हंगामा कर रहे थे।

4 of 5
चंडीगढ़ निगम सदन की हंगामेदार बैठक - फोटो : amar ujala
ऐसे में भाजपा से भी मेयर को ज्यादा रिस्पांस नहीं मिल रहा था। इसलिए मेयर को आभास हो गया कि यह हंगामा देर शाम तक चलेगा। मेयर ने विकास के प्रस्ताव पास न होने की बात कहते हुए बैठक स्थगित कर दी। जबकि कांग्रेस का कहना है कि मेयर ने शनिवार को जर्मनी जाना है इसलिए बैठक जल्दी स्थगित कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चंडीगढ़ निगम सदन की हंगामेदार बैठक - फोटो : amar ujala
शहर में पानी की भारी किल्लत है, लेकिन बैठक में इसका कोई हल नहीं निकल पाया। कांग्रेस और भाजपा पार्षदों ने बैठक में एक दूसरे के खिलाफ जमकर अपशब्द कहे। इस दौरान कांग्रेस पार्षदों ने मेयर के लिए जज साहब, वकील साहब, राम भक्त और अरुण तक कहा। पूर्व मेयर प्रदीप छाबड़ा ने मेयर को तू- तू कहकर संबोधित किया।  सुभाष चावला ने कहा कि भाजपा झूठ बोलने वाली पार्टी है। पूर्व मेयर हरफूल चंद कल्याण ने भाजपा पार्षद सतीश कैंथ को छोटा भीम कह कर संबोधित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें