फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: बीच सड़क युवक बना 'चुलबुल पांडे', पुलिस वाले को ऐसे धुना, याद आ गई नानी

Sun, 17 Jun 2018 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
पुलिसवाले की पिटाई
एक युवक ने बीच सड़क 'चुलबुल पांडे' वाला 'दबंग' अंदाज दिखाया। उसने एक पुलिस की ऐसी धुनाई की, उसे नानी याद आ गई। मामला चंडीगढ़ के सेक्टर 22 का है। किरण सिनेमा की सड़क पर सरकारी मकानों के पास बुधवार सुबह किसी युवक के एक पुलिसकर्मी से जमकर मारपीट की वीडियो ने पूरे शहर को सकते में डाले रखा। वर्दी पहने पुलिसकर्मी के चेहरे पर हमलावर युवक एक के बाद एक थप्पड़ बरसाता दिखा।
विज्ञापन

2 of 5
पुलिसवाले की पिटाई
उसके साथ मौजूद युवती ने उसे रोकने का प्रयास भी किया लेकिन आरोपी युवक ने पुलिसकर्मी को नीचे गिरा दिया। करीब पचास वर्षीय पुलिसकर्मी नीचे गिरने के बाद फिर उठा लेकिन हमलावर ने पुलिसकर्मी का गिरेबान पकड़े रखा। उसी दौरान वीडियो में एक अन्य महिला भी युवक-युवती के साथ दिखी। बीच सड़क पुलिसकर्मी पिटता रहा और लोग तमाशबीन बने देखते रहे। एक व्यक्ति ने युवक को रोकना चाहा लेकिन वह मारपीट पर उतारू रहा।
विज्ञापन

3 of 5
पुलिसवाले की पिटाई
सड़क के दूसरी तरफ बैठे किसी स्ट्रीट वेंडर ने मारपीट का यह सारा वीडियो अपने कैमरे में कैद किया और चंद मिनट में ही वीडियो शहरवासियों के मोबाइल तक पहुंच गया। सेक्टर-17 थाना पुलिस सहित यूटी के अन्य अधिकारियों से मामले में बात की गई तो उन्होंने बताया कि उनके पास न तो इस बाबत कोई सूचना थी और न ही शिकायत मिली है। कयास लगाए गए कि जिससे मारपीट की गई वह चंडीगढ़ पुलिस में एएसआई या एसआई रहा होगा।

4 of 5
पुलिसवाले की पिटाई
जबकि यूटी के कुछ पुलिसकर्मियों ने उसके हरियाणा के पुलिसकर्मी होने की बात भी कही। पुलिसकर्मी से मारपीट कर युवक-युवती सहित एक अन्य महिला उसे सेक्टर-22/23 लाइट प्वाइंट की तरफ से पकड़ कर नेहरू पार्क की तरफ ले जाते दिखे। कयास लगाए गए कि पुलिसकर्मी की पिटाई करने वाले कोई अन्य नहीं, बल्कि उसके परिवार के सदस्य ही रहे होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पुलिसवाले की पिटाई
यह कयास भी लगाया गया कि पुलिसकर्मी घर नहीं जा रहा होगा या फिर शराब के नशे में होगा और कुछ ऐसी बात हुई होगी, जिससे उसका बेटा आपा खो बैठा और पिता से मारपीट कर डाली। युवक के साथ आई युवती और महिला के पुलिसकर्मी की बेटी और पत्नी के होने के कयास लगाए गए। बहरहाल, पूरा दिन शहरवासियों के मोबाइल पर वीडियो देखी जाती रही लेकिन यूटी पुलिस ने मामले में अधिक जानकारी होने से इनकार किया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें