फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस घेरने पहुंचे 'आप' वर्कर्स को पुलिस ने वाटर कैनन से खदेड़ा, तस्वीरें

Sat, 27 Aug 2016 07:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 7
Water Cannon on AAP Protest Rally - फोटो : amar ujala
इधर मानसून सेशन शुरू हुआ, उधर आप कार्यकर्ता हरियाणा विधानसभा को घेरने पहुंच गए। पुलिस ने पानी की बौछारों से खदेड़ दिया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

2 of 7
Water Cannon on AAP Protest Rally - फोटो : amar ujala
हरियाणा की भाजपा सरकार पर चुनावी घोषणा पत्र की अनदेखी, बिगड़ती कानून-व्यवस्था, मेवात में गैंगरेप और गोरक्षा के मुद्दे पर हरियाणा विधानसभा के घेराव के लिए कूच करने से पहले यूटी पुलिस ने आम आदमी पार्टी हरियाणा के करीब 300 कार्यकर्ताओं को मटका चौक के पास हिरासत में ले लिया। कार्यकर्ताओं की भीड़ को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को वाटर कैनन का इस्तेमाल करना पड़ा। इसमें कई कार्यकर्ता चोटिल भी हो गए।
विज्ञापन

3 of 7
Water Cannon on AAP Protest Rally - फोटो : amar ujala
प्रदेश के हजारों कार्यकर्ता शुक्रवार को विधानसभा का घेराव करने के लिए रवाना होते इससे पहले पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया, जिन्हें बाद में छोड़ दिया गया। पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने रोज गार्डन में प्रदेश के विभिन्न जिलों से आए हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि हरियाणा की सत्तारूढ़ भाजपा सरकार सत्ता में आने के बाद चुनाव के दौरान किए गए सभी 154 वादे भूल चुकी है। 

4 of 7
Water Cannon on AAP Protest Rally - फोटो : amar ujala
नवीन जयहिंद ने कहा कि मेवात की घटना ने हरियाणा को शर्मसार किया है। उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं ने शांतिपूर्वक प्रदर्शन कर रहे थे, लेकिन हरियाणा सरकार के इशारे पर आप कार्यकर्ताओं पर बल प्रयोग किया गया। कार्यकर्ता गायों को भी अपने साथ लेकर आए थे।
विज्ञापन

5 of 7
Water Cannon on AAP Protest Rally - फोटो : amar ujala
पुलिस ने 300 से अधिक लोगों को हिरासत में लेने के तीन घंटे बाद उन्हें छोड़ दिया। चंडीगढ़ में धारा 144 लागू होने के बावजूद इतनी संख्या में कार्यकर्ता एक साथ इकट्ठे नहीं हो सकते हैं, बावजूद इसके सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं के पहुंचने के बाद उनपर कार्रवाई की गई। पुलिस ने कुछ कार्यकर्ताओं के खिलाफ मामला भी दर्ज किया है। इस दौरान कार्यकर्ता लगातार नारेबाजी करते रहे।
विज्ञापन

6 of 7
Water Cannon on AAP Protest Rally - फोटो : amar ujala
नवीन जयहिंद ने कहा कि हरियाणा के लोग बुनियादी जरूरतों को पूरा करवाने के लिए धरने-प्रदर्शनों का सहारा ले रहे हैं, लेकिन विपक्षी राजनीतिक दलों के रवैये को देखते हुए आप अब हरियाणा में विपक्ष की भूमिका निभाते हुए मौजूदा सरकार को जगाने का काम करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
Water Cannon on AAP Protest Rally - फोटो : amar ujala
आम आदमी पार्टी की ओर से चंडीगढ़ में दर्ज किया गया प्रदर्शन सोशल मीडिया पर भी चर्चा का विषय रहा। कार्यकर्ताओं ने हैश टैग फाइट्स फॉर हरियाणा के नाम से ट्वीट करना शुरू किया। इसमें हरियाणा की लावारिस गाय, बिगड़ रही कानून-व्यवस्था, बेरोजगारों के मुद्दे समेत कई मामले उठाए गए। सुबह 10 बजे तक प्रदेश भर से इतनी भारी संख्या में लोगों का समर्थन मिला कि यह ट्विटर पर टॉप-10 पर शामिल होकर नंबर एक तक पहुंच गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें