मंडप तैयार था और दुल्हन हाथों में मेहंदी रचाए पिया का इंतजार कर रही थी कि अचानक कुछ ऐसा हो गया कि दूल्हा और सभी बाराती भाग गए।
विज्ञापन
2 of 6
नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई गई
घटना हरियाणा के कुरुक्षेत्र की है। पिहोवा के हलेवा गांव में सोमवार को एक नाबालिग लड़की की शादी ऐन मौके पर रुकवाई गई। लड़की के नाबालिग होने का पता चलने पर एंटी चाइल्ड मैरिज डिपार्टमेंट की टीम पुलिस साथ लेकर गांव पहुंची। उधर टीम के अचानक छापे से गांव में हड़कंप मच गया। मामला बढ़ता देख बराती भी स्योंसर जंगल के रास्ते खिसक गए।
विज्ञापन
3 of 6
नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई गई
इसके बाद टीम ने लड़की के परिजनों को अधिकारी सविता राणा ने कोर्ट में पेश किया। उनके बयान दर्ज कर और बालिग होने तक शादी न करने के आश्वासन पर फैमिली को छोड़ा गया। गांव हेलवा में रमेश नाम के व्यक्ति ने अपनी बेटी की शादी गांव किशोर चीका के संजय के साथ तय की थी। सोमवार को बैंड बाजे के साथ बारात गांव में पहुंची थी। पंडाल में दावत के साथ नाच-गाना भी शुरू हो गया।
4 of 6
नाबालिग लड़की की शादी रुकवाई गई
इसी बीच किसी एंटी चाइल्ड मैरिज डिपार्टमेंट ने के ऑफिस में फोन कर सूचना दी कि लड़की नाबालिग है। उसकी जबरन शादी कराई जा रही है। विभागीय अधिकारी सविता राणा, अमित कुमार व एचसी सुभाष दयाल की टीम मौके पर पहुंची बौर पिता रमेश से लड़की की उम्र को लेकर सवाल किया तो उनका जवाब सुनकर अफसर आग बबूला हो गए।
विज्ञापन
5 of 6
marriage
टीम ने लड़की के परिवार वालों से उसके जन्म संबंधी दस्वावेज दिखाने को कहा। बताया जाता है कि फैमिली वालों ने जो बर्थ सर्टिफिकेट सामने रखा उसमें लड़की की डेट ऑफ बर्थ 21 मार्च 2000 दर्ज थी। जिसके मुताबिक लड़की नाबालिग निकली। अधिकारी ने तुरंत शादी रोकने का आदेश दिया। सविता राणा ने बताया कि दोनों पक्ष बाद में वे मंगनी की बात कहकर मामला दबाने लगे।
उधर दूल्हे संजय का कहना था कि वे मंगनी की रस्म करने यहां पहुंचे थे लेकिन बाद में लड़की के पिता के शादी के आग्रह पर उन्होंने शादी के लिए हां कर दी। दूल्हे ने बताया कि लड़की की उम्र को लेकर उन्हें भी सच्चाई मालूम नहीं थी। वहीं लड़की का पिता गिड़गिड़ाने लगा और बोला कि उनकी आर्थिक स्थिति अच्छी नहीं है और वे अनपढ़ भी हैं। इसलिए उन्होंने कानून के बारे में नहीं पता था। अब वे बालिग होने पर ही बेटी की शादी करेंगे।