फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेस्टोरेंट के केबिनों में संदिग्ध अवस्था में मिले छात्र-छात्राएं

Sat, 19 Sep 2015 08:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
इस रेस्टोरेंट में सिर्फ कपल छात्र-छात्राओं का प्रवेश मान्य था। जहां बने अवैध केबिनों में उन लोगों की हरकतें होती थीं काफी चौंकाने वाली। दरअसल हरियाणा के रोहतक में छोटूराम चौक स्थित आनंद प्लाजा के प्रथम फ्लोर पर बने वेव रेस्टोरेंट एंड कैफे पर पुलिस ने छापा मारा। यहां बने केबिनों में इंजीनियरिंग व मेडिकल सहित अन्य छात्र-छात्राएं संदिग्ध हालत में मिले।
विज्ञापन

रेस्टोरेंट के केबिनों में संदिग्ध अवस्था में मिले छात्र-छात्राएं

2 of 7
पुलिस को सूचना मिली थी कि आनंद प्लाजा के प्रथम फ्लोर पर बने वेव रेस्टोरेंट एंड कैफे में कुछ लड़के-लड़किया संदिग्ध परिस्थितियों में मौजूद है। इसके बाद महिला थाना और सिविल लाइन थाना पुलिस ने रेस्टोरेंट पर छापेमार कार्रवाई की। पुलिस ने रेस्टोरेंट के दोनों हॉल में बने केबिनों में छात्र-छात्राओं को संदिग्ध हालत में पाया। इस दौरान रेस्टोरेंट संचालक मौके से फरार हो गया। लड़के-लड़कियों को रेस्टोरेंट से निकालकर पुलिस बैरंग लौट आई। पुलिस बस यहां से मिले छात्र-छात्राओं को थाने ले गई और उनके परिजनों को बुलाकर विद्यार्थियों को चेतावनी देकर छोड़ दिया।
विज्ञापन

रेस्टोरेंट के केबिनों में संदिग्ध अवस्था में मिले छात्र-छात्राएं

3 of 7
भारी संख्या में प्लाजा में छापा मारने पहुंची पुलिस ने रेस्टोरेंट के केबिनों में बैठे छात्र-छात्राओं को करीब दो घंटे तक पुलिस पहरे में रखा। मगर रेस्टोरेंट संचालक पर कार्रवाई के बारे में पुलिस ने कोई कदम नहीं उठाया। जबकि इनमें से एक भी नाबालिग नहीं था। फिर पुलिस एक-एक करके रेस्टोरेंट से छात्र-छात्राओं को बाहर निकाला और पुलिस वैन में बैठाकर थाने ले गई। 

रेस्टोरेंट के केबिनों में संदिग्ध अवस्था में मिले छात्र-छात्राएं

4 of 7
रेस्टोरेंट के दो हॉल में कुल 26 केबिन बने हुए है। इनमें 18 एक हॉल में और दूसरे हॉल में 8 केबिन है। काउंटर पर मौजूद कर्मचारी ने बताया कि यहां आने वाले छात्र-छात्राओं से एक घंटे के हिसाब से 100 रुपये वसूले जाते है। जबकि जोड़े के अलावा अन्य किसी की एंट्री नहीं है। पुलिस को छापे के दौरान  रेस्टोरेंट में करीब 25 लड़के-लड़कियां मिले। यह पहला वाक्या नहीं है कि पुलिस ने वेव रेस्टोरेंट पर कार्रवाई की।

विज्ञापन

रेस्टोरेंट के केबिनों में संदिग्ध अवस्था में मिले छात्र-छात्राएं

5 of 7
यहां चल रही संदिग्ध गतिविधियों के बारे में पुलिस को करीब एक महीने से जानकारी है। इससे पहले 15 अगस्त को सिविल लाइन थाना पुलिस ने छापा मारकर केबिनों को तोड़ दिया था, लेकिन संचालक के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की थी। कार्रवाई नहीं होने से संचालक ने दोबारा से केबिन तैयार कर लिये। रेस्टोरेंट में चल रही संदिग्ध गतिविधियों के चलते प्लाजा में बनी अन्य दुकानों का भी माहौल खराब हो रहा है।

विज्ञापन

रेस्टोरेंट के केबिनों में संदिग्ध अवस्था में मिले छात्र-छात्राएं

6 of 7
वहीं, जब पुलिस ने मामले में बात की गई तो सिविल लाइन थाना प्रभारी नवीन कुमार ने सवाल खड़ा कर दिया कि रेस्टोरेंट संचालक के खिलाफ किस धारा में कानूनी कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि जिला उपायुक्त से केवल जुर्माना की गुहार लगाई जा सकती है। जबकि सुप्रीम कोर्ट की गाइडलाइन के अनुसार बालिग छात्र-छात्राओं पर कोई कार्रवाई नहीं की जा सकती। यदि वह अपनी मर्जी से दायरे में रहकर कोई कार्य कर रहे है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रेस्टोरेंट के केबिनों में संदिग्ध अवस्था में मिले छात्र-छात्राएं

7 of 7
रेस्टोरेंट में चल रही संदिग्ध गतिविधियों से परेशान होकर स्थानीय दुकानदारों ने करीब 10 दिन पहले पुलिस अधीक्षक को शिकायत दी थी। शिकायतकर्ताओं में दुकानदारों के अलावा कॉलोनीवासी भी शामिल थे। क्योंकि प्लाजा की पार्किंग में भी लड़के लड़कियां घंटों तक संदिग्ध गतिविधियों में संलिप्त रहते है। कॉलोनीवासियों ने तो आईजी श्रीकांत जाधव से भी मामले में कार्रवाई की गुहार लगाई थी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें