हरियाणवी डांसर सपना चौधरी का डांस देखने के लिए लोग इस कदर पागल हो गए कि कई लोगों के सिर फूट गए और जमकर खून बहा। जानिए आखिर क्या हुआ था?
विज्ञापन
2 of 6
सपना चौधरी के डांस शो में लोगों पर भांजी गई लाठियां
घटना राजस्थान के जयपुर जिले के शाहपुरा कस्बे की है। यहां मशहूर डांसर सपना चौधरी के डांस शो में जमकर हंगामा हुआ। मामला इतना बढ़ा कि हुड़दंग मच गया और भीड़ को काबू करने के लिए पुलिस को लाठियां भांजनी पड़ी। इस लाठीचार्ज में कइयों के सिर फूटे और काफी खून बहा। कई लोग घायल हो गए। वहीं, वाहनों की लंबी कतारों के चलते पुलिस को शो वाली जगह तक पहुंचने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
विज्ञापन
3 of 6
सपना चौधरी के डांस शो में लोगों पर भांजी गई लाठियां
मिली जानकारी के अनुसार, जयपुर-अलवर स्टेट हाइवे स्थित श्याम मंदिर में शुक्रवार रात को एनुअल फंक्शन था। आयोजकों ने कार्यक्रम में हरियाणा की मशहूर डांसर सपना चौधरी को बुलाया था। इसी के चलते सपना की एक झलक देखने के लिए बंपर भीड़ उमड़ी। देखते ही देखते भीड़ इतनी बढ़ गई कि लोग एक दूसरे के ऊपर गिरने लगे। इतनी भीड़ को काबू करने के लिए वहां इंतजाम नहीं थे।
4 of 6
सपना चौधरी के डांस शो में लोगों पर भांजी गई लाठियां
बहरहाल, इतनी भीड़ के बीच कार्यक्रम शुरू किया गया। पहले एक गायिका आई और वह गाने लगी। इतनी देर में भीड़ बेकाबू हो गई और सपना चौधरी को मंच पर बुलाने की मांग करने लगी। यह देखकर आयोजकों के हाथ पैर फूल गए और सपना को मंच पर लाने का शेड्यूल कैंसिल कर दिया गया। कार्यक्रम रद्द किए जाने की घोषणा भी कर दी गई। यह सुनते ही लोग भड़क गए।
विज्ञापन
5 of 6
सपना चौधरी के डांस शो में लोगों पर भांजी गई लाठियां
हालात इतने बिगड़ गए कि लोगों ने पत्थरबाजी करनी शुरू कर दी। यह देखकर पुलिस को बुलाया गया, लेकिन वाहनों की संख्या अधिक होने के कारण करीब दो किलोमीटर तक जाम लगा था। जैसे तैसे करके पुलिस मौके पर पहुंची और हालात संभालने की कोशिश की, लेकिन कामयाबी न मिली। मजबूरन पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा। कई थानों से पुलिस बल को भी बुलाना पड़ा।
सपना चौधरी के डांस शो में लोगों पर भांजी गई लाठियां
इस बीच लोग ने कई वाहनों के शीशे तोड़ डाले। लाठीचार्ज में कई लोगों के सिर फूटे और पुलिसकर्मियों को भी चोटें आईं। बता दें कि एक रागनी गाने के कारण खड़े हुए विवाद ने सपना चौधरी को काफी लोकप्रिय बना दिया। उसके बाद आलम ये है कि लोग सपना की एक झलकर पाने के लिए बेकाबू हो जाते हैं। सपना का एक केस आजकल हाईकोर्ट में है। इसके अलावा भी कई कारणों से सपना चौधरी विवाद में रह चुकी हैं।