फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणाः सोनीपत में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, हवलदार शहीद

Sat, 22 Aug 2015 08:09 AM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, सोनीपत(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
हरियाणा के सोनीपत में पुलिस और बदमाशों के बीच जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इसमें हवलदार शहीद हो गया। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन

हरियाणाः सोनीपत में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, हवलदार शहीद

2 of 7
दरअसल, हरियाणा के सोनीपत के पास गोहाना- सोनीपत रोड पर शुक्रवार को गांव गढ़ी में एसआईटी पुलिस दिन में सड़क पर वाहनों की चेकिंग कर रही थी। चेकिंग के दौरान जब पुलिस ने एक डस्टर गाड़ी रोकने का इशारा किया तो वाहन में सवार तीनों बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। पुलिस और बदमाशों के बीच लगभग 30 से अधिक फायर हुए।  पुलिस ने गाड़ी का पीछा कर जवाबी फायरिंग की।

विज्ञापन

हरियाणाः सोनीपत में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, हवलदार शहीद

3 of 7
मुठभेड़ में बदमाशों के एक साथी रवींद्र को कई गोलियां लगने और आगे एक ब्रेकर आने से बदमाशों ने गाड़ी मौके पर ही छोड़ी भाग खड़े हुए। मुठभेड़ में हवलदार प्रदीप भी गोली लगने से घायल हो गया। पुलिस टीम ने बदमाश और हवलदार को इलाज के लिए खानपुर कलां के महिला मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। इलाज के दौरान हवलदार प्रदीप ने दम तोड़ दिया। बदमाश रवींद्र की नाजुक हालत को देखते हुए डॉक्टरों ने उसे रोहतक रेफर कर दिया है। घायल बदमाश रवींद्र को कई मामलों में वांछित बताया जा रहा है।

हरियाणाः सोनीपत में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, हवलदार शहीद

4 of 7
उधर मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी की मौत होने के बाद पुलिस-प्रशासन ने पूरे घटनाक्रम को लेकर चुप्पी साध ली है। चर्चा यह भी है कि पुलिस को बदमाशों के आने की पहले से जानकारी थी। उनको पकड़ने के लिए पूरी तैयारी भी कर रखी गई थी। हालांकि किसी पुलिस अधिकारी को यह अंदेशा नहीं था कि बदमाशों को पकड़ने के लिए बनाई गई योजना में एक पुलिसकर्मी की मौत भी हो जाएगी। इसलिए पुलिस श्रेय लेने की बजाय इस मामले में चुप्पी साधे है।

विज्ञापन

हरियाणाः सोनीपत में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, हवलदार शहीद

5 of 7
मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी की मौत और एक पुलिसकर्मी के घायल होने के बावजूद पुलिस बदमाशों के बारे में कोई जानकारी नहीं दे रही है। पुलिस ने घटना के बाद से अभी तक कुछ भी नहीं बताया है कि बदमाश कहां से आ रहे थे। कहां जा रहे थे। बदमाशों के पास हथियार कहां से आए। रास्ते में गाड़ी की कहीं चेकिंग नहीं हुई। जिस तरह से बदमाशों ने पुलिस पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। उससे अंदेशा है कि बदमाश किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने के मूड में थे।

विज्ञापन

हरियाणाः सोनीपत में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, हवलदार शहीद

6 of 7
मुठभेड़ के दौरान बदमाशों और पुलिस पार्टी के बीच हुई फायरिंग के छर्रें गांव के कई मकानों और दुकानों की दीवारों पर लगे देखे जा सकते हैं। हैरानी की बात यह है कि शहर में इतनी बड़ी घटना होने के बावजूद पुलिस-प्रशासन मामले में पर्दा डालने पर जुटा है। घटना स्थल का मुआयना कर सबूत जुटाने की बजाय इधर-उधर की बात कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

हरियाणाः सोनीपत में पुलिस-बदमाशों की मुठभेड़, हवलदार शहीद

7 of 7
पुलिस प्रवक्ता जगजीत सिंह ने बताया कि हवलदार प्रदीप की मुठभेड़ में गोली लगने से मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए खानपुर कला के महिला मेडिकल शवगृह भेज दिया गया है। मृतक रोहतक के समचाना गांव का रहने वाला था। इस समय सोनीपत सीआईए स्टाफ में हवलदार के पद पर तैनात था। उन्होंने बताया कि मामले की जांच के लिए पुलिस की चार टीमें बना दी गई हैं। पुलिस अधीक्षक अभिषेक गर्ग स्वयं मामले की निगरानी कर रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें