फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'बॉलीवुड में आने वाला समय हरियाणा का है'

Sat, 22 Aug 2015 08:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल
विज्ञापन
1 of 8
बॉलीवुड में आने वाला समय हरियाणा का है। बहुत जल्द हरियाणा की धमक रुपहले पर्दे पर नजर आएंगी और दुनिया चौंक जाएगी। जानिए कौन कहता है ऐसा?
विज्ञापन

'बॉलीवुड में आने वाला समय हरियाणा का है'

2 of 8
यह कहना है मर्डर 3, किक और जिस्म-2, हाईवे जैसी हिट फिल्मों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा चुके अभिनेता रणदीप हुड्डा का। वे अपनी नई मूवी की शू‌टिंग के सिलसिले में करनाल में हैं।
विज्ञापन

'बॉलीवुड में आने वाला समय हरियाणा का है'

3 of 8
रणदीप कहते हैं कि उनको इस बात की टीस है कि आज तक फिल्मों में हरियाणा को नकारात्मक पेश किया गया है। आने वाले दिनों में हरियाणा की धमक पूरा देश और दुनिया देखेगी, इसलिए जरूरत है हरियाणा की पॉजिटिव चीजों को परदे पर लाया जाए।

'बॉलीवुड में आने वाला समय हरियाणा का है'

4 of 8
करनाल में रणदीप हुड्डा की ये लाल रंग फिल्म की शूटिंग चल रही है। ब्लड माफिया पर आधारित ये लाल रंग की शूटिंग में व्यस्त रणदीप हुड्डा ने अपना 40वां जन्मदिन परिजनों के साथ मनाया। इस दौरान उन्होंने जीवन से लेकर हरियाणा की लोक कला तक पर खुलकर बात की।
विज्ञापन

'बॉलीवुड में आने वाला समय हरियाणा का है'

5 of 8
रणदीप ने बताया कि आज से 15 साल पहले वह रोहतक स्थित अपने गांव जसिया से बॉलीवुड में किस्मत आजमाने गए थे, जहां उन्हें अच्छा रिस्पांस मिला और आज एक जाना पहचाना चेहरा बन चुके हैं।
विज्ञापन

'बॉलीवुड में आने वाला समय हरियाणा का है'

6 of 8
रणदीप हुड्डा ने कहा कि अपनी फिल्म ये लाल रंग की शूटिंग के सिलसिले में वह कई दिन से करनाल में हैं। बॉलीवुड से हरियाणा में आकर और यहां की संस्कृति पर आधारित फिल्म में काम करके उन्हें अच्छा लग रहा है।
विज्ञापन

'बॉलीवुड में आने वाला समय हरियाणा का है'

7 of 8
ठेठ हरियाणवी परिवार से आये रणदीप ने हरियाणवी और इसकी पृष्ठभूमि पर आधारित फिल्मों पर कहा कि आने वाले समय में हरियाणा भी पंजाब की तरह फिल्मों में अपनी अहम भूमिका निभाने वाला है और यहां अनेक कलाकार, लेखक व निर्देशक के रूप में काम कर अपना लोहा मनवा रहे हैं।
विज्ञापन

'बॉलीवुड में आने वाला समय हरियाणा का है'

8 of 8
रणदीप ने हरियाणा में एक फिल्म सिटी के निर्माण का समर्थन करते हुए कहा कि अगर हरियाणा के युवाओं को मौका मिले और उन्हें कोई ऐसा मंच मिले जहां वे अपनी प्रतिभा दिखा सकें तो हरियाणा एक फिल्म हब बन सकता है। फिल्म सिटी बनने से बॉलीवुड का रुझान हरियाणा की ओर होगा और यहां फिल्मों की शूटिंग के लिए माहौल बनेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें