एक तो टीचर होते हुए भी बेरोजगारी और उपर से पुलिस के डंडे। इंसाफ मांगा तो दौड़ा-दौड़ा कर पीटा। देखिए, तस्वीरें..
विज्ञापन
बेरोजगारों पर पुलिसिया बर्बरता की बोलती तस्वीरें
2 of 12
ईटीटी अध्यापक की पगड़ी उतरी और पुलिस ने काफी मशक्कत के साथ अध्यापक को काबू कर गाड़ी में बिठाया। पुलिसकर्मी ने इसकी पगड़ी अपने हाथों में रखी।
विज्ञापन
बेरोजगारों पर पुलिसिया बर्बरता की बोलती तस्वीरें
3 of 12
चंडीगढ़ स्थित सीएम आवास का घेराव करने जा रहे ईटीटी टैट पास बेरोजगार टीचरों को पुलिस ने रोकने की कोशिश की। टीचर जब सीएम आवास जाने पर अड़े रहे तो पुलिसकर्मियों ने टीचरों पर लाठीचार्ज कर दिया।
बेरोजगारों पर पुलिसिया बर्बरता की बोलती तस्वीरें
4 of 12
इन सब के बावजूद पुलिस ने कोई भी रियायत नहीं बरती और प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज जारी रखा। इसके बाद टीचरों को जबरदस्ती बसों में भरकर देर शाम तक फेज-8 और मटौर थानों में बैठाए रखा।
विज्ञापन
बेरोजगारों पर पुलिसिया बर्बरता की बोलती तस्वीरें
5 of 12
देर शाम उन्हें रिहा कर दिया गया। पुलिस की इस बर्बरतापूर्ण कार्रवाई के दौरान एसडीएम लखमीर सिंह वहीं मौजूद रहे।
विज्ञापन
बेरोजगारों पर पुलिसिया बर्बरता की बोलती तस्वीरें
6 of 12
फेज-8 स्थित पंचायत एवं विकास भवन के बाहर ईटीटी टैट पास बेरोजगार टीचर काफी समय से संघर्ष पर चल रहे हैं। टीचरों का मरणव्रत भी चल रहा है, लेकिन सरकार ने अब तक टीचरों की सुध नहीं ली है।
विज्ञापन
बेरोजगारों पर पुलिसिया बर्बरता की बोलती तस्वीरें
7 of 12
वहीं पुलिस को टीचरों के सीएम आवास की तरफ आने की सूचना पहले ही मिल गई। इस कारण सुबह से ही काफी संख्या में धरनास्थल और दहशरा ग्राउंड के पास पुलिस तैनात कर दी गई थी।
बेरोजगारों पर पुलिसिया बर्बरता की बोलती तस्वीरें
8 of 12
एक बार टीचरों ने रोष मार्च के रूप में जाने की कोशिश की, लेकिन पुलिस ने टीचरों की कोशिश कामयाब नहीं होने दी।
बेरोजगारों पर पुलिसिया बर्बरता की बोलती तस्वीरें
9 of 12
इसके बाद टीचर दोपहर में मौका पाकर रोष मार्च के रूप में पहुंच गए। वहां पर एसडीएम समेत पुलिस बल पहले ही मौजूद था।
बेरोजगारों पर पुलिसिया बर्बरता की बोलती तस्वीरें
10 of 12
पुलिस बल ने टीचरों को रोकने की कोशिश की, लेकिन टीचर नहीं माने। इसके बाद टीचरों पर लाठीचार्ज कर दिया गया।
बेरोजगारों पर पुलिसिया बर्बरता की बोलती तस्वीरें
11 of 12
टीचरों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा गया। महिला टीचरों और उनके बच्चों तक को भी नहीं बक्शा गया। लाठीचार्ज में दो महिला टीचर बेहोश हो गईं।