पानीपत में मंच पर संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने माधुरी दीक्षित की उस बात का जिक्र भी किया, जो उनके दिल को छू गई। देखिए, तस्वीरों में पूरी बात।
विज्ञापन
देखिए, माधुरी की कौन सी बात मोदी को छू गई?
2 of 15
मोदी बोले, एक बात बताना चाहता हूं, जो मेरे मन को छू गई। हमारे बीच माधुरी हैं। उनकी मां आईसीयू में हैं, वो जिदंगी का जंग लड़ रही हैं।
विज्ञापन
देखिए, माधुरी की कौन सी बात मोदी को छू गई?
3 of 15
मोदी ने आगे कहा कि बेटी पानीपत पहुंची है और मां कहती है ये काम अच्छा है तुम जरूर जाओ। माधुरी आज अपनी बीमार मां को छोड़कर आपकी बेटी बचाने के लिए आपके बीच आई हैं। ये कमिटमेंट है। ये अकेले से नहीं होगा। इसके लिए हम सबको एक होना होगा।
देखिए, माधुरी की कौन सी बात मोदी को छू गई?
4 of 15
देश में बेटियों की कम होती संख्या पर चिंता जताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पानीपत से बेटियों को बचाने की भावनात्मक अपील करके लोगों को झकझोर दिया। उन्होंने देशवासियों से कहा कि ‘मैं प्रधानमंत्री! बेटियों की जिदंगी की भीख मांग रहा हूं। बेटियों को परिवार का गौरव मानें, उन्हें राष्ट्र का सम्मान मानें।’
विज्ञापन
देखिए, माधुरी की कौन सी बात मोदी को छू गई?
5 of 15
करीब 37 मिनट के उद्बोधन के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने बेटियों के प्रति सामाजिक सोच पर जहां गहरी चिंता जताई वहीं, कन्या भ्रूण हत्या करके पैसा कमाने वाले चिकित्सकों को भी आइना दिखाया। मोदी ने चिकित्सकों से कहा कि जिदंगी बचाने के लिए आपको पढ़ाया गया है ना कि कोख में बच्चियों को मारने के लिए।
विज्ञापन
देखिए, माधुरी की कौन सी बात मोदी को छू गई?
6 of 15
मोदी ने कहा कि बेटियों के मामले में 21वीं सदी में भी हमारी सोच 18वीं सदी की है। हम अपनी बेटियों को तो पढ़ाना नहीं चाहते और बहू पढ़ी लिखी चाहते हैं। उन्होंने लोगों से सवालिया लहजे में पूछा कि यदि बेटी नहीं बचाओगे तो बहू कहां से लाओगे।
विज्ञापन
देखिए, माधुरी की कौन सी बात मोदी को छू गई?
7 of 15
इससे पहले कड़ाके की सर्दी और फुहारों के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ कार्यक्रम का आगाज करके एक नए अध्याय का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि मानसिकता में बदलाव लाकर बेटियों को बचाया जा सकता है। पिछले पचास वर्ष से हो रहे इस पाप को मिटाने के लिए सबको जागरूक होना पड़ेगा।
देखिए, माधुरी की कौन सी बात मोदी को छू गई?
8 of 15
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बेटियों को बचाने के लिए अपने संसदीय क्षेत्र वाराणसी के एक गांव जयापुर का उदाहरण रखा। उन्होंने कहा कि जयापुर ने मुझे गोद लिया है और मैंने जयापुर वालों से अपील की थी कि बेटी पैदा होने पर जश्न मनाएं और उसी के नाम पर गांव में पांच पौधे भी लगाएं।
देखिए, माधुरी की कौन सी बात मोदी को छू गई?
9 of 15
जैसे-जैसे बेटी बढ़ेगी वैसे-वैसे पौधा बढ़ेगा। बेटी की शादी की उम्र तक पांचों पेड़ इतने बड़े हो जाएंगे कि सारा खर्चा उसे बेचकर निकल आएगा। मोदी ने यहां भी लोगों से अपील की कि आप भी बेटी पैदा होने पर जश्न मनाएं और पांच पौधे लगाएं।
देखिए, माधुरी की कौन सी बात मोदी को छू गई?
10 of 15
पानीपत में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम बटन दबा कर प्रचार वैन का शुभारंभ करते प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी।
देखिए, माधुरी की कौन सी बात मोदी को छू गई?
11 of 15
पानीपत में बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम में हाथ उठा कर अभिवादन करते लोग। फोटो- अनिल वर्मा।
देखिए, माधुरी की कौन सी बात मोदी को छू गई?
12 of 15
कार्यक्रम में राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी, केन्द्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद, स्मृति ईरानी, बीरेन्द्र सिंह, जेपी नड्डा, केन्द्रीय राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, राव इंद्रजीत सिंह, प्रदेश के राज्यमंत्री कृष्ण वेदी आदि मौजूद थे।
देखिए, माधुरी की कौन सी बात मोदी को छू गई?
13 of 15
प्रधानमंत्री ने हरियाणा के अलग-अलग हिस्सों की पांच बेटियों को पासबुक सौंपी। इनमें पानीपत व करनाल की दो-दो और चंडीगढ़ की एक बेटी शामिल रही।
देखिए, माधुरी की कौन सी बात मोदी को छू गई?
14 of 15
इनमें पानीपत के नारायण सिंह पार्क निवासी धीरज बरेजा की बेटी काशवी बरेजा का खाता खोला। काशवी का खाता उनके पिता धीरज बरेजा ने खुलवाया है। करनाल के सेक्टर-14 अर्बन इस्टेट निवासी अनिल कुमार की बेटी पावनी को पासबुक सौंपी। पावनी का खाता उनकी मां ममता ने खुलवाया है।
तीसरी पासबुक सेक्टर-14 अर्बन इस्टेट निवासी अरुण गोयल की बेटी आरशिया को दी गई है। आरशिया का खाता उनकी मां ज्योति गोयल ने खुलवाया है। चौथी पासबुक चंडीगढ़ सेक्टर-21 निवासी वाईपी कुमार की पुत्री अमूल्या येरान को दी गई। उनका खाता उनकी मां अमनीत पी. कुमार ने खुलवाया है। पांचवीं पासबुक पानीपत के इसराना निवासी नरेंद्र कुमार की बेटी पलक को दी गई। पलक का खाता उनके पिता नरेंद्र कुमार ने खुलवाया है।