अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर चंडीगढ़ में भी विशाल कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें पीएम मोदी के मंत्री 2 हजार लोगों के साथ योग करते दिखे।
विज्ञापन
2 of 7
चंडीगढ़ में PM मोदी के दिग्गज मंत्री की योगमय अदाएं
कार्यक्रम का आयोजन सेक्टर 17 स्थित प्लाजा में किया गया। करीब तीन हजार लोगों ने एक साथ योग किया। कार्यक्रम में करीब आधा घंटा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भाषण का लाइव टेलीकास्ट भी किया गया। इसके लिए प्लाजा में 10 एलईडी स्क्रीन लगाई गईं।
विज्ञापन
3 of 7
चंडीगढ़ में PM मोदी के दिग्गज मंत्री की योगमय अदाएं
इसके अलावा पतंजलि की ओर से सेक्टर-23 स्थित गवर्नमेंट कॉलेज फार योग एजुकेशन एंड हेल्थ में, ब्रह्मकुमारी संस्थान की ओर से सेक्टर-19 स्थित ब्रह्मऋषि योगा ट्रेनिंग सेंटर कॉलेज में, सुखना लेक, बुड़ैल जेल में योगा फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से योग दिवस कायर्कम कराया गया।
4 of 7
चंडीगढ़ में PM मोदी के दिग्गज मंत्री की योगमय अदाएं
सेक्टर-16 स्थित क्रिकेट स्टेडियम में स्पोर्ट्स डिपार्टमेंट की ओर से, स्नेहालय और 38 सरकारी स्कूलों में आयुष विभाग द्वारा और चंडीगढ़ पुलिस की ओर से सेक्टर-17 स्थित फुटबाल स्टेडियम में योग कार्यक्रम आयोजित किया गया।
विज्ञापन
5 of 7
चंडीगढ़ में 2 हजार लोगों के साथ किया योगा
प्लाजा में कार्यक्रम के लिए प्रशासन की ओर से हर पुख्ता इंतजाम किए गए थे। डॉक्टर व नर्स के साथ ही एंबुलेंस की व्यवस्था रही। चप्पे चप्पे पर सुरक्षा कर्मी व पुलिस के जवान तैनात रहे।
विज्ञापन
6 of 7
चंडीगढ़ में 2 हजार लोगों के साथ किया योगा
लोगों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने सेक्टर-17 मल्टीलेवल पार्किंग सुबह 8.30 बजे तक के लिए फ्री कर दी। वहीं, कार्यक्रम के चलते ट्रैफिक की समस्या न हो, उसके लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं।
कार्यक्रम में सांसद किरण खेर भी मौजूद रहीं, लेकिन उन्होंने योगा नहीं किया। केंद्रीय मंत्री जेपी नड़्डा चंडीगढ़ के भाजपा अध्यक्ष संजय टंडन के साथ योग करते नजर आए। वहीं लोगों में भी इसे लेकर काफी उत्साह देखने को मिला।