फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देखिए, कैसी है राम रहीम के डेरा सच्चा सौदा की प्लास्टिक करंसी?

Sat, 09 Sep 2017 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सिरसा(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 10
Dera's Plastic Currency
राम रहीम के डेरे में शुक्रवार को सर्च ऑपरेशन चलाया गया तो वहां से डेरे की करंसी मिली। देखिए कैसी है ये प्लास्टिक करंसी?
विज्ञापन

2 of 10
Dera's Plastic Currency
कोर्ट कमिश्नर की निगरानी में शुक्रवार को 10 घंटे तक चले सर्च आपरेशन में डेरा सच्चा सौदा के कई राज सामने आए हैं। सुबह 8.30 बजे शुरू हुए तलाश अभियान में डेरा मुखी गुरमीत राम रहीम की गुफा परिसर से दर्जनों हिरण, राष्ट्रीय पक्षी मोर और बाघ के दो शावक मिले हैं।
विज्ञापन

3 of 10
Dera's Plastic Currency
एक कमरे से दो नाबालिग और दो युवक मिले। एक कमरे से वॉकी-टॉकी सेट मिला है। एक कमरे से 12 हजार रुपये की नई करेंसी और सात हजार के पुराने नोट मिले हैं। बिना नंबर की एक ओबी वैन और बिना नंबर की लग्जरी गाड़ी मिली है।

4 of 10
Dera's Plastic Currency
मीडिया विंग के कमरों से कंप्यूटर, हार्ड डिस्क, डेरे की प्लास्टिक टोकन करेंसी मिली है। कुछ संदिग्ध चीजें मिलने के कारण दो कमरों को सील किया गया है। शाम 6.30 बजे सर्च आपरेशन को बंद कर दिया गया। अब शनिवार सुबह फिर से तलाशी अभियान शुरू किया जाएगा। 
विज्ञापन

5 of 10
Dera's Plastic Currency
डेरा सच्चा सौदा मुख्यालय में सर्च ऑपरेशन के लिए तड़के साढ़े पांच बजे से सुरक्षा बल, कमांडो और हरियाणा पुलिस के 5000 जवान डेरे के सामने मुस्तैदी से खडे़ हो गए थे। सुरक्षा बलों की निगरानी में पांच जेसीबी मशीनें और ताला खोलने के लिए बुलाए गए 22 लुहारों को डेरा पहुंचाया गया।
विज्ञापन

6 of 10
राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा
 बुलेट प्रूफ वाहनों में सुरक्षा बल और डॉग स्क्वायड की टीमें हाईकोर्ट की ओर से नियुक्ति कोर्ट कमिश्नर अनिल कुमार सिंह पवार का इंतजार करने लगी। ठीक साढ़े आठ बजे कोर्ट कमिश्नर आईजी हिसार अमिताभ ढिल्लो, डीसी प्रभजोत सिंह, एसपी अश्विन शैणवी के साथ पहुंचे।
विज्ञापन

7 of 10
राम रहीम का डेरा सच्चा सौदा
हुंचते ही कोर्ट कमिश्नर ने ‘सर्च द फुल डेरा’ का आदेश दिया तो बुलेट प्रूफ वाहनों में सवार सुरक्षा बल डेरे के गेट नंबर सात से अंदर गए। उनके पीछे डॉग स्क्वायड दस्ता डेरे में घुसा। आधे घंटे तक बुलेट प्रूफ वाहनों में सवार सुरक्षा बल डेरे का जायजा लेते रहे। 

8 of 10
सिरसा, डेरा हेडक्वार्टर - फोटो : ani
सुरक्षा बलों की हरी झंडी मिलने के बाद कोर्ट कमिश्नर सहित जिला प्रशासन के तमाम अधिकारी अंदर पहुंचे। हरियाणा पुलिस के पांच हजार जवान अधिकारियों के साथ सर्च ऑपरेशन में जुट गए। कोई अफवाह न फैले इसलिए सरकार ने सिरसा में 10 सितंबर तक इंटरनेट सेवा बंद करा दी।

9 of 10
Inside The Dera Campus
प्रशासन ने डेरा को खंगालने के लिए दस जोन में बांटा है। सभी जोन की अलग-अलग टीमें बनाकर एक-एक ड्यूटी मजिस्ट्रेट की नियुक्ति की गई। खास बात यह रही कि किसी भी कमरे या संस्थान की तलाशी लेने से पहले डॉग स्क्वायड दस्ते को अंदर भेजा गया, ताकि यह पता चल सके कि अंदर कोई विस्फोटक तो नहीं है। 
विज्ञापन

10 of 10
Inside The Dera Campus
जांच के बाद अधिकारी और पुलिस फोर्स तलाशी के लिए अंदर गई। डेरे में मिले दो नाबालिगों को बाल संरक्षण विभाग की टीम को सौंप दिया गया, जबकि बालिग युवकों को प्रशासन ने अपनी निगरानी में ले लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें