फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, BSF प्लेन क्रेश में शहीद हुए हरियाणा के 3 वीरों के बारे में

Thu, 24 Dec 2015 08:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक।
विज्ञापन
1 of 5
दिल्ली से रांची जा रहे बीएसएफ के विशेष विमान के क्रैश होने पर शहीद होने वालों में हरियाणा के 3 वीर सपूत भी शामिल थे। देखिए, तीनों का प्रोफाइल।
विज्ञापन

जानिए, BSF प्लेन क्रेश में शहीद हुए हरियाणा के 3 वीरों के बारे में

2 of 5
इनमें पहले हैं भिवानी के बारवास गांव के रहने वाले को-पायलट राजेश श्योराण। भारतीय नौसेना के पूर्व अधिकारी दुलीचंद श्योराण के छोटे पुत्र 36 वर्षीय राजेश श्योराण एसएसबी में डिप्टी कमांडेंट थे और इस समय बीएसएफ में प्रतिनियुक्ति पर तैनात थे।
विज्ञापन

जानिए, BSF प्लेन क्रेश में शहीद हुए हरियाणा के 3 वीरों के बारे में

3 of 5
राजेश के ताऊ रामकिशन ने बताया कि शुरू से ही सेना के माहौल में पढे-लिखे राजेश के मन में शुरू से ही देश सेवा का जज्बा था और वे एसएसबी में बतौर असिस्टेंट कमाडेंट भर्ती हो गए। राजेश श्योराण का पार्थिव शरीर आज दोपहर तक गांव बारवास लाया जाएगा जहां पूरे सैनिक व राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।

जानिए, BSF प्लेन क्रेश में शहीद हुए हरियाणा के 3 वीरों के बारे में

4 of 5
वर्ष 2007 में बीएसएफ में भर्ती होने के बाद से ही दिल्ली में रह रहे बीएसएफ में नीरिक्षक सत्यनारायण भिवानी के ही डांडमा निवासी पंडित नेतराम शर्मा की पांच पुत्रों व तीन पुत्रियों में सबसे छोटे थे और वर्ष 1965 में उनका जन्म हुआ था। वर्ष 1988 में वे वायुसेना में भर्ती हुए। वर्ष 2007 में वे सीमा सुरक्षा बल में बतौर इलेक्ट्रिक इंजीनियर विंग में इंस्ट्रक्टर के पद पर भर्ती हुए और मौजूदा समय वे दिल्ली मुख्यालय पर सेवाएं दे रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानिए, BSF प्लेन क्रेश में शहीद हुए हरियाणा के 3 वीरों के बारे में

5 of 5
तीसरे थे, नारनौल के गांव कोरियावास निवासी सब इंस्पेक्टर 45 वर्षीय छोटेलाल में देश भक्ति कूट-कूट कर भरी हुई थी। यही कारण है कि उन्होंने  एयरफोर्स से रिटायर होने के बाद फिर से देश सेवा करना ही बेहतर समझा। पहले देश सेवा के बाद फिर से छोटेलाल बीएसएफ में सब इंस्पेक्टर पद पर लगे। वे  तकनीशियन ग्रेड में कार्यरत थे। हादसे का समाचार मिलते ही पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें