फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ओलंपिक के लिए फोगट सिस्टर्स को 'लोहा' बनाएंगे ये पहलवान

Mon, 21 Sep 2015 07:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, भिवानी
विज्ञापन
1 of 9
ओलंपिक खेलों के लिए फोगट सिस्टर्स गीता, बबीता और विनेश की तैयारी को लेकर बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। आप भी जानिए। रिपोर्टः धर्मेंद्र यादव, भिवानी
विज्ञापन

ओलंपिक के लिए फोगट सिस्टर्स को 'लोहा' बनाएंगे ये पहलवान

2 of 9
फोगट ‌सिस्टर्स गीता, बबीता और विनेश को कुश्ती की एबीसीडी सीखाने वाले उनके पिता और कोच महावीर पहलवान ने अमर उजाला से खास बातचीत की।
विज्ञापन

ओलंपिक के लिए फोगट सिस्टर्स को 'लोहा' बनाएंगे ये पहलवान

3 of 9
महावीर लास वेगास में हुई विश्व कुश्‍ती चैम्पियनशिप में बेटियों के प्रदर्शन से निराश हैं। इसके लिए वे किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराना चाहते।

ओलंपिक के लिए फोगट सिस्टर्स को 'लोहा' बनाएंगे ये पहलवान

4 of 9
अपनी बेटियों के प्रदर्शन व तैयारियों से नाखुश महावीर पहलवान बताते हैं कि रियो ओलंपिक के लिए अगले साल मार्च महीने में होने क्वालीफाइंग मुकाबलों का इंतजार करेंगे। सब ठीक रहा तो सही है, अन्यथा वह 2020 में होने वाले ओलंपिक की तैयारियां खुद कराएंगे।
विज्ञापन

ओलंपिक के लिए फोगट सिस्टर्स को 'लोहा' बनाएंगे ये पहलवान

5 of 9
महावीर ने कहा कि वे किसी को कुछ नहीं कहना चाहते। जिस तरीके से उनकी बेटियां लास वेगास में प्रतिद्वंद्वी से पिछड़ रही थीं, इस पर वह केवल कह सकते हैं कि कहीं न कहीं कमी जरूर रह गई। वह जानते हैं कि जब तक किसी पर दबाव नहीं होगा, तब तक बेहतर नतीजे नहीं आ सकते हैं।
विज्ञापन

ओलंपिक के लिए फोगट सिस्टर्स को 'लोहा' बनाएंगे ये पहलवान

6 of 9
महावीर ने कहा कि बेटी-भतीजी का मुकाबला देखने के बाद उन्होंने निर्णय लिया कि वह मार्च 2016 तक इंतजार करेंगे। रियो ओलंपिक के लिए क्वालीफाई हो जाता है तो ठीक है। यदि ऐसा नहीं हुआ तो वे अगले तीन साल बेटियों की खुद तैयारी कराएंगे। ताकि 2020 के ओलंपिक में उनकी बेटियां परचम लहराएं।
विज्ञापन

ओलंपिक के लिए फोगट सिस्टर्स को 'लोहा' बनाएंगे ये पहलवान

7 of 9
अपने इस फैसले के पीछे महावीर पहलवान ने हरियाणवी भाषा में तर्क दिया। बोले, टेक्निक न कुण बूझ स, शरीर म्ह दम होणा चाहिए। गर्दन, हाथ व कमर मजबूत होने चाहिए। महावीर बताते हैं कि शुरुआती दिनों में वह गीता-बबीता को इतनी ज्यादा एक्सरसाइज कराते कि तीन घंटे पसीना नहीं सूखने देते थे।

ओलंपिक के लिए फोगट सिस्टर्स को 'लोहा' बनाएंगे ये पहलवान

8 of 9
आमिर खान की दंगल फिल्म की स्टोरी में रियल हीरो महावीर पहलवान ने सवाल उठाया कि लड़कियों के लिए प्रशिक्षण केंद्र लखनऊ में बनाया है, जबकि इसमें ज्यादातर हरियाणा की महिला पहलवान हैं। यह केंद्र हरियाणा में होना चाहिए। इससे हरियाणा की लड़कियों का फायदा होगा। बेहतर नतीजे दे पाएंगी।
विज्ञापन

ओलंपिक के लिए फोगट सिस्टर्स को 'लोहा' बनाएंगे ये पहलवान

9 of 9
हरियाणा में लड़कियों के लिए वर्जित माने जाने वाली कुश्ती में अपनी बेटियों को उतारने वाले महावीर पहलवान के संघर्ष पर आमिर खान दंगल मूवी बना रहे हैं। लुधियाना (पंजाब) जिले के साहनेवाल गांव में इस मूवी की शूटिंग हो रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें