फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उच्च रक्तचाप और कोरोना के बीच है लिंक? घर से निकलने से पहले पढ़ लें विशेषज्ञों की ये सलाह

Wed, 14 Apr 2021 06:04 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : फाइल फोटो।
कोरोना संक्रमण से हो रही मौतों में उच्च रक्तचाप के मरीजों की संख्या सबसे ज्यादा है। विशेषज्ञों का कहना है कि उच्च रक्तचाप के कारण अन्य गंभीर बीमारियों में जटिलता तेजी से बढ़ती है और मौत का खतरा भी बढ़ जाता है। कोरोना संक्रमण होने पर उच्च रक्तचाप के साथ अगर किसी को मधुमेह, किडनी रोग या कैंसर जैसी गंभीर बीमारी है तो मौत का खतरा काफी बढ़ जाता है। इससे बचाव के लिए विशेषज्ञ इन बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को कोरोना से बचाव के मानकों का कड़ाई से पालन करने की सलाह दे रहे हैं। साथ ही ऐसे मरीजों को एकांतवास में रहने को कह रहे हैं ताकि वह घर से बाहर जाने वाले सदस्यों के संपर्क में न आएं और संक्रमण की जद से खुद को बचा सकें।
विज्ञापन

2 of 5
सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
उच्च रक्तचाप बढ़ा रहा सारे मर्ज
अनियंत्रित उच्च रक्तचाप अन्य गंभीर बीमारियों का भी तेजी से कारण बन रहा है। वर्ल्ड मेडिकल एसोसिएशन के सलाहकार डॉक्टर रमणीक सिंह बेदी ने बताया कि उच्च रक्तचाप में दिमाग, हृदय और फेफड़े में खून के जमने का खतरा बना रहता है। ऐसी स्थिति में मरीज की जान भी जा सकती है। कोविड-19 के मरीज में उच्च रक्तचाप फेफड़ा, हृदय, किडनी, दिमाग पर दबाव बढ़ा रहा है, जो मौत का कारण बन रहा है। उच्च रक्तचाप को नियंत्रित कर के शरीर में रक्त के संचार को सामान्य किया जा सकता है। इससे अन्य गंभीर बीमारियों में भी जान जाने का खतरा कम हो जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
सैंपल लेता स्वास्थ्य कर्मी। - फोटो : अमर उजाला (फाइल फोटो)
ऐसे करें बचाव
उच्च रक्तचाप संबंधी दवाओं का सेवन नियमित और समय पर पर करें
हाई रिस्क में होने के कारण कोरोना से बचाव के मानकों का कड़ाई से पालन करें
वैक्सीन जरूर लगवाएं
अगर अन्य गंभीर बीमारियों से ग्रस्त हैं तो खुद को घर में आइसोलेट कर लें
घर के बाहर जाने वाले सदस्यों से न मिलें
घर में भी मास्क का इस्तेमाल करें 
कॉटन के मास्क की जगह थ्री लेयर वाले मास्क का ही इस्तेमाल करें
रक्तचाप नियंत्रित करने वाले व्यायाम व योग करें

4 of 5
सांकेतिक तस्वीर।
कोरोना मृतकों में इन मर्ज के लोग शामिल
 
मर्ज मौत ( प्रतिशत में )
उच्च रक्तचाप 49.45
मधुमेह 47.51
किडनी रोग 19.89
हृदय रोग 16.57
हाइपोथायरायडिज्म  8.29
एचआईवी, कैंसर 5.52
टीबी व फेफड़े की गंभीर बीमारी 6.63
लिवर की गंभीर बीमारी  5.25
अन्य संचारी रोग 11.60
मोटापा 1.38
धूम्रपान व नशा 1.10
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सांकेतिक तस्वीर।
कोरोना से हो रही मौतों में उच्च रक्तचाप, मधुमेह ,किडनी और हृदय रोग से ग्रस्त मरीजों की सर्वाधिक संख्या होना चिंता का विषय है। इन बीमारियों से ग्रस्त मरीजों को जल्द से जल्द टीका लगवाने के साथ ही खासतौर पर सचेत रहने की जरूरत है ताकि वे संक्रमण की चपेट में न आएं। -डॉ. अमनदीप कंग, स्वास्थ्य निदेशक, चंडीगढ़।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें