फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान यात्रा को लेकर ट्रोल हुए नवजोत सिद्धू, ट्विटर पर लोगों ने निकाली भड़ास, लिखा...

Mon, 20 Aug 2018 09:38 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
नवजोत सिंह सिद्धू
पाकिस्तान के नए प्रधानमंत्री इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में जाकर पंजाब के मंत्री व पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिंह सिद्धू एक बार ट्विटर यूजर्स के निशाने पर आ गए हैं। विवाद पाकिस्तान के आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा से गले मिलने के बाद बढ़ा। पूरे घटना क्रम को लेकर सोशल मीडिया में लोग तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
विज्ञापन

2 of 9
नवजोत सिंह सिद्धू
बता दें कि 17 अगस्त को नवजोत सिद्धू अटारी-वाघा बॉर्डर के रास्ते पाकिस्तान की यात्रा में गए थे। यहां पर उन्होंने पाक आर्मी चीफ से मुलाकात कर शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए । समारोह के दौरान उन्हें पीओके यानि पाक अधिकृत कश्मीर के प्रेसिडेंट मसूद खान के बगल में बैठाया गया। भारत और पाक के बीच पीओके को लेकर काफी सालों से विवाद जारी है। पीओके को भारत सरकार मान्यता नहीं देती है।
विज्ञापन

3 of 9
Navjot Singh Sidhu
 सिद्धू के बाजवा से गले मिलने की देश में तीखी आलोचना हो रही है। आम लोगों के साथ-साथ उनकी पार्टी के प्रवक्ता भी सिद्धू की पाक यात्रा को लेकर सहमत नहीं हैं। ऐसे में आइए एक नजर डालते हैं सोशल मीडिया में की गई प्रतिक्रिया पर..

4 of 9
फाइल फोटो
महेश विक्रम हेगड़े नाम के एक ट्विटर यूजर्स ने सिद्धू की पाक यात्रा पर लिखा कि, प्रिय नवजोत सिंह सिद्धू, जीवन कोई कॉमेडी शो नहीं हैं। क्या आप नहीं जानते हैं कि पाक सेना प्रमुख जिसे आप गले लगा रहे हैं वो एक हत्यारा है। जिसने आतंकवादियों के जरिए भारतीय भाइयों को मारा है। कुछ शर्म करो सिद्धू
 

 
विज्ञापन

5 of 9
नवजोत सिद्धू
अनमोल नाम के एक यूजर्स ने लिखा कि, शेमलेस कांग्रेस मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू इमरान खान के शपथ ग्रहण समारोह में पाक आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा से गले मिलते हैं। राहुल गांधी जी आपका मंत्री पाकिस्तानी सेना प्रमुख को गले लगा रहे हैं, आप क्या कहेंगे? अनमोल ने अपनी पोस्ट में राहुल गांधी को टैग भी किया है।
 

 
विज्ञापन

6 of 9
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : ANI
वहीं सिद्धू के पाक दौरे पर पाकिस्तान से भी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं। पाकिस्तान की जानी-मानी महिला पत्रकार मेहर तरार ने लिखा कि, थोड़ी देर में हमने सबसे अच्छी चीजों में से एक देखी। जब आर्मी चीफ कमर जावेद बाजवा और भारत से आए हमारे गेस्ट नवजोत सिंह सिद्धू गले लगे। 
 

 
विज्ञापन

7 of 9
Navjot singh sidhu
अंशुल सक्सेना लिखते हैं कि, कुछ दिन पहले पाकिस्तान के पहले सिख पुलिस अधिकारी गुलाब सिंह को घर से बेदखल कर दिया गया और पाक लोगों द्वारा जबरन पगड़ी खोली गई। अब उन्होंने नवजोत सिंह सिद्धू से पुलिस हस्तक्षेप की मांग की है। आशा है कि सिद्धू इस पर इमरान खान के साथ चर्चा करेंगे और गुलाब की मदद करेंगे।

 

 

8 of 9
Navjot Singh Sidhu
फिल्म अभिनेता परेश रावल के नाम से चल रहे एक परोडी अकाउंट में सिद्धू के यात्रा के बारे में कमेंट करते हुए लिखा गया कि, पाकिस्तान में इमरान खान का शपथ ग्रहण समारोह सिर्फ एक कॉमेडी शो है और नवजोत सिंह सिद्धू जी को जज के रूप में आमंत्रित किया गया है।
 

 
विज्ञापन

9 of 9
नवजोत सिद्धू
आरूषि मित्तल नाम की एक यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा- नवजोत सिंह सिद्धू ने अपना आत्म सम्मान और गरिमा खो दिया है। आज उन्होंने साबित कर दिया है। बेकार व्यक्ति।
 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें