फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें, बाबा रामदेव की किन 10 बातों पर लोगों ने जमकर लगाए ठहाके?

Sun, 25 Sep 2016 09:25 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, करनाल(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 10
बाबा रामदेव
बाबा रामदेव ने मोदी, कांग्रेस, मायावती और भ्रष्टाचार के मुद्दे पर लोगों पर लोगों को जमकर हंसाया। देखिए, ऐसी 10 बातें।
विज्ञापन

2 of 10
बाबा रामदेव
बाबा ने कहा कि मोदी जी ने कांग्रेस से महात्मा गांधी छीन लिए हैं, मायावती से अंबेडकर जी और केजरीवाल से झाड़ू छीन लिया है। इससे राजनीतिक दलों को बड़ी परेशानी है। क्यों भई गांधी जी तो सभी के हैं। गांधी जी ने ही स्वदेशी की सपना देखा था, हम उसे पूरा करेंगे।
विज्ञापन

3 of 10
बाबा रामदेव
मिलावट पर हमला बोलते हुए बाबा ने कहा कि पहले यहां के लोग दूध में केवल पानी मिलाते थे, लेकिन अब हालात खराब हैं। उन्होंने कहा, ईब ये लोग जोहड़ का पानी मिलावें सैं। अर, घणे जने तो इसतैं भी आगे मिलावट करें सैं।

4 of 10
बाबा रामदेव
बाबा ने मंच से घोषणा की कि वे पांच हजार युवाओं को रोजगार देंगे। इस पर उन्होंने कहा कि ये सरकारी घोषणा नहीं है। ये असरकारी घोषणा है, इसको हम जरूर पूरा करेंगे। आजकल लोग सरकारी घोषणा पर कम विश्वास करते हैं।
विज्ञापन

5 of 10
बाबा रामदेव
लोगों से सीधे संवाद के दौरान एक व्यक्ति ने कहा कि ऊपर भ्रष्टाचार कम हुआ है, लेकिन नीचे नहीं हुआ है। बाबा ने कहा कि ऊपर का मतलब केंद्र सरकार और नीचे का मतलब प्रदेश में भ्रष्टाचार चल रहा है। इस पर भी लोगों ने जमकर तालियां बजाई।
विज्ञापन

6 of 10
बाबा रामदेव
स्वामी ने कहा कि जब वे एनडीआरआई आए तो डायरेक्टर साहब ने उन्हें बाजरे का बिस्कुट खाने के लिए दिया और कहा ये एनडीआरआई की स्पेशल डिश है। इस पर बाबा ने कहा कि इसमें स्पेशल के है, बाजरा तो हम बचपन तैं खांदे आ रहे सां।
विज्ञापन

7 of 10
बाबा रामदेव
स्वामी ने कहा कि ये वैज्ञानिक दूध सस्ता देते हैं और दही महंगी। इसमें कौन सा रिसर्च लगता है, दूध में जामण डालो और जम गई दही। इस पर भी लोगों ने बाबा का जमकर तालियों से स्वागत किया।

8 of 10
बाबा रामदेव
स्वामी ने कहा कि वैज्ञानिक केवल गाय और भैसों की नस्ल सुधार रहे हैं, लेकिन मैं तो आदमी की भी नस्ल सुधार रहा हूं। शुद्ध आहार और शुद्ध विचार हम ही दे रहे हैं। इसी का असर है कि मैं 40 से 50 साल और आपके बीच में दहाड़ता रहूंगा।

9 of 10
बाबा रामदेव
अंडा खाने वालों पर भी रामदेव ने चुटकी लेते हुए कहा कि अंडा मुर्गी का मासिक धर्म है। यह गंदगी है, इसे नहीं खाना चाहिए। स्टेज पर बाबा के बाईं तरफ खड़ी लड़कियों की तरफ इशारा करके कहा, बाबा कॉस्मेटिक प्रोडक्ट भी बेचता है, बाबा के ग्राहक इधर भी खड़े हैं। 
विज्ञापन

10 of 10
बाबा रामदेव
बाबा ने कहा कि बडे़ घरों की छोरियां और पैसे वाले घरों की लुगाई ज्यादा चोचले करती हैं, फेशियल करवाती है, गोरी होने के लिए। गधी का दूध पीना पड़ेगा, डायरेक्टर एक टांग आप पकड़ना दूसरी बाबा पकड़कर दूध निकालेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें