फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

SC के एक फैसले से देश में आया भूचाल, बीएस3 वाहनों के लिए लोगों में धक्का मुक्की

Sat, 01 Apr 2017 09:16 AM IST
अमित रुखाया/अमर उजाला, फतेहाबाद(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 6
बीएस3 वाहनों के लिए लोगों में धक्का मुक्की
सुप्रीम कोर्ट के एक फैसले ने देश में भूचाल ला दिया। वाहनों के रेट धड़ाम से गिर गए और लोग उन्हें खरीदने के लिए ऐसे उमड़े की धक्का मुक्की हो गई।
विज्ञापन

2 of 6
बीएस3 वाहनों के लिए लोगों में धक्का मुक्की
हरियाणा के फतेहबाद में बाइक शोरूम मालिक शुक्रवार को लोगों के गुस्से का शिकार हुए। लोगों का गुस्सा भी ऐसा कि डर के मारे शोरूम संचालकों को अपने-अपने शटर डाऊन करने पड़े। मामला फतेहाबाद का है। हिसार रोड़ पर लघुसचिवालय के पास स्थित हीरो कंपनी के शोरूम पर शुक्रवार सुबह से ही बाइक और स्कूटी लेने वालों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन

3 of 6
बीएस3 वाहनों के लिए लोगों में धक्का मुक्की
पिछले दिन भी इस एजेंसी से सैंकड़ों की तादाद में मोटर साइकिल और स्कूटी बेची गई। लेकिन इस बीच जब उपभोक्ताओं ने एजेंसी द्वारा बिल देखे तो उनके पैरों तले से जमीन खिसक गई। दरअसल उपभोक्तओं का आरोप है कि एजेंसी संचालकों ने एक बाइक के बदले उनसे पैसे तो 41 हजार रूपए ले लिए लेकिन बिल उनको महज 39 हजार का ही दिया है।

4 of 6
बीएस3 वाहनों के लिए लोगों में धक्का मुक्की
इसके अलावा कई उपभोक्ताओं ने एजेंसी संचालकों पर समय से बाइक की पासिंग नहीं करने का भी आरोप लगाया है। इसके अलावा अनेक ऐसे उपभोक्ता भी थे जिनका ये आरोप था कि उन्हें वीरवार को गाड़ी तक दे दी गई लेकिन अभी तक ना तो बिल दिया गया है और ना ही पासिंग की गई है। ऐसे में उनकी गाड़ी का रजिस्ट्रेशन ही नहीं हो सकेगा।
विज्ञापन

5 of 6
बीएस3 वाहनों के लिए लोगों में धक्का मुक्की
इस दौरान भड़के लोग एजेंसी के अंदर घुस गए और मैनेजर राजेंद्र कुलड़िया से जवाब तलबी करने लगे। लोगों का गुस्सा और मीडिया के कैमरे देखते ही मैनेजर खुद वहां से गायब हो गए और उनके जाते ही एजेंसी के बाकी कारिंदों ने शोरूम के अंदर मौजूद लोगों को बाहर निकालकर अचानक से शटर नीचे कर दिया। इस दौरान भी कुछ लोग जो गाड़ी के कागजात तैयार करवा रहे थे, वो अंदर ही फंसे रह गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बीएस3 वाहनों के लिए लोगों में धक्का मुक्की
इस बीच बाहर खड़े लोगों का गुस्सा शटर डाऊन होने से और भड़क गया और गुस्साए लोगों ने कई बार शटर पर ठोंकरें भी मारी। बाद में हंगामे की सूचना मिलते ही सिटी पुलिस एवं खुफिया विभाग के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर शोरूम का शटर खुलवाया और एजेंसी संचालकों का हिदायत दें कि तुरंत प्रभाव से दो लोगों की डयूटी बाइक और स्कूटियों की पासिंग पर लगाई जाए ताकि लोगों को परेशानी ना हो।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें