फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहलवानों के परिवार की बहू बनने जा रही है ये 'धाकड़ गर्ल', दुनिया देखेगी रॉयल वेडिंग

Sat, 01 Apr 2017 09:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 8
पहलवान साक्षी मलिक की शादी
पहलवानों के परिवार की बहू बनने जा रही है देश की ये 'धाकड़ गर्ल'। शाही अंदाज में होने जा रही इस शादी को दुनिया देखेगी, जो एक यादगार लम्हा होगा।
विज्ञापन

2 of 8
साक्षी मलिक की शादी
रियो ओलंपिक में देश को कांस्य पदक दिलाकर दुनिया भर में नाम कमाने वाली पहलवान साक्षी मलिक 2 अप्रैल को शादी के बंधन में बंध जाएंगी। मां-बाप बेहद शाही तारीके से बेटी को विदा करेंगे। इसके लिए रोहतक का नांदल भवन सजाया जा रहा है, जो देखने में काफी खूबसूरत लगेगा। शादी के कार्ड बंट चुके हैं और देश दुनिया की नामी हस्तियां इस शाही शादी की गवाह बनेंगी।

 
विज्ञापन

3 of 8
ओलंपियन पहलवान साक्षी मलिक
वहीं शादी को यादगार बनाने के लिए साक्षी मलिक खुद व उनका परिवार कोई कसर नहीं छोड़ रहा। साक्षी की मां सुदेश व पिता सुखबीर मलिक ने शादी को खास बनाने की जिम्मेदारी रोहतक के एक वेडिंग प्लानर को सौंपी है। वहीं साक्षी मलिक की शादी की ड्रेस अंतरराष्ट्रीय फैशन डिजाइनर सब्यसांची मुखर्जी तैयार करेंगे। सब्यसांची मुखर्जी फिल्म अभिनेत्री ऐश्वर्या राय के अलावा प्रियंका गांधी सहित कई हस्तियों के ड्रेसेज तैयार कर चुके हैं।

4 of 8
पहलवान साक्षी मलिक
बता दें कि साक्षी मलिक की शादी 2 अप्रैल को रोहतक में पहलवान सत्यव्रत कादियान के साथ होने जा रही है। शादी की तैयारियों में जुटे शुभम गुप्ता व प्रवीन गोयल बताते हैं कि नांदल भवन में दो अप्रैल की शाम को यहां सिंड्रेला बग्घी से दुल्हन की पोशाक में ओलिंपियन रेसलर साक्षी मलिक स्टेज तक पहुंचेंगी। सिंड्रेला बग्घी को खास तौर पर दिल्ली से मंगाया गया है।

 
विज्ञापन

5 of 8
साक्षी मलिक
नांदल भवन में स्टेज के अलावा वीवीआईपी, दूल्हा-दुल्हन के परिवारजनों के लिए और मीडिया के लिए अलग-अलग लांउज बनाए जाएंगे। इनकी सजावट के लिए दिल्ली से डेकोरेटर्स को बुलाया गया है। शादी के दिन लाइट म्यूजिक के साथ ही प्रवेश द्वार पर कन्हैया लाल ताशे वाले की धुन गूंजेगी। शादी में करीब 12 हजार मेहमानों के आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

6 of 8
कितनी ग्लैमरस हो गई है ये ओलंपियन पहलवान
साथ ही इन मेहमानों के स्वागत व खाना बनाने के लिए मेरठ, दिल्ली व अलीगढ़ से करीब 800 कारीगरों को बुलाया गया है, जो साक्षी के घर से आयोजन स्थल व तीन अप्रैल तक साक्षी के घर पर खाने की जिम्मेदारी संभालेंगे। शादी में 15 प्रकार की सब्जियां, 7 वैरायटी की मिठाई व 15 फ्लेवर की आइसक्रीम और 20 वैरायटी के स्नैक्स मेहमानों के सामने परोसे जाएंगे। मिठाइयां बनाने की शुरुआत हो गई है।

 
विज्ञापन

7 of 8
गीता-साक्षी का शादी पर कुश्ती को लेकर बड़ा फैसला
प्रवीन ने बताया कि साक्षी के हाथों में मेहंदी लगाने के लिए दिल्ली से डिजाइनर बुलाए गए हैं। वहीं, नांदल भवन में ओलंपियन बेटी की शादी के दिन वीवीआईपी व हजारों की संख्या में मेहमानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी संभालने के लिए 45 से 50 बाउंसर लगाए जाएंगे। जो हर एक शख्स पर नजर रखेंगे। शादी में नेताओ, अभिनेताओं और खिलाड़ियों का जमावड़ा लगेगा।

 
विज्ञापन

8 of 8
sakshi malik
परिवारजनों ने बताया कि साक्षी के परिवार के ओर से शादी के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल को निमंत्रण दिया गया है। इसके अलावा बॉलीवुड कलाकार रणदीप हुड्डा, सोनाक्षी सिन्हा के अलावा अन्य कई कलाकारों को शादी में आमंत्रित किया है। पीवी सिंधु, दीपा कर्माकर, फोगाट बहनें व अन्य खिलाड़ी भी साक्षी मलिक की शादी में पहुंच सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें