बीएस3 वाहन बैन होने के बाद अगर आपने भी 31 मार्च तक टू व्हीलर खरीद लिया है और पंजीकरण कराना है तो निराश न हों, ये खबर आपको बड़ी राहत देगी।
विज्ञापन
2 of 9
शोरूम पर उमड़ी भीड़
- फोटो : अमर उजाला
हरियाणा के रतिया की एसडीएम पूजा चावरिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जिन लोगों ने 31 मार्च तक वाहन खरीदे और बिल ले लिया, उनका पंजीकरण प्रक्रिया के तहत होता रहेगा। लोग एक महीने के अंदर पंजीकरण कर सकते हैं। हालांकि 30 अप्रैल के बाद उन्हें फाइन भरना होगा, लेकिन पंजीकरण कराने में कोई दिक्कत नहीं होगी।
विज्ञापन
3 of 9
बीएस-3 के सभी वाहन सड़क पर, शोरूम खाली
- फोटो : अमर उजाला
पूजा चावरिया ने बीएस-3 वाहन बैन करने के पीछे का कारण बताते हुए कहा कि ये वाहन सेहत के लिए हानिकारक हैं, इसलिए बैन किए गए। बीएस-3 की तुलना में बीएस-4 में Co इमिशंस और हाइड्रोकार्बन (HC) इमिशंस को कम रखा गया है। पेट्रोल इंजन में कार्बन मोनोऑक्साइड इमिशंस ज्यादा क्लियर होने की वजह से, पेट्रोल इंजन हवा में ऑक्सिजन को रोक देती है, जिसकी वजह से सिरदर्द जैसी समस्या पैदा होती हैं।
4 of 9
बीएस 3 बाइकों पर बंपर छूट के बाद नगर क्षेत्र के सहादतपुरा स्थित हीरो मोटर्स के शोरुम पर उमड़ी भीड़।
इसके अलावा डीजल इंजन में NOx इमिशंस नाइट्रोजन ऑक्साइड इमिशंस होते हैं। इससे आंख और नाक में जलन जैसी बीमारियां उत्पन्न होती हैं। इतना ही नहीं पार्टिकुलेट मैटर (PM) यह भी डीजल इंजन में होते हैं। अगर लंबे समय तक डीजल का धुआं आपके शरीर में जाता है तो आपको फेंफड़ों से जुड़ी बीमारियों का सामना करना पड़ता है, जोकि काफी घातक साबित हो सकता है।
विज्ञापन
5 of 9
बीएस3 वाहनों के लिए लोगों में धक्का मुक्की
पूजा ने ये भी बताया कि डिस्काउंट के चक्कर में जिस तेजी से ग्राहकों ने बीएस-3 कैटेगरी के वाहन खरीदे हैं। अगले तीन सालों में इन वाहनों की री-सेल वैल्यू जीरो हो जाएगी। तीन साल बाद ये वाहन केवल कबाड़ में ही बिक सकेंगे। बाजार में इन वाहनों का कोई खरीददार नहीं होगा। अभी तक लोग कुछ समय तक तक इस्तेमाल करने के बाद वाहन को बेच देते थे, लेकिन बीएस-3 वाहनों के मामले में ऐसा नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
6 of 9
बीएस3 वाहनों के लिए लोगों में धक्का मुक्की
पूजा ने बताया कि ऑटोमोबाइल कंपनियों ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद बीएस-3 व्हीकल्स को एजेंसियों से वापस प्लांट में लाने सहित अन्य बड़े खर्चे बचाने के चक्कर में भारी डिस्काउंट ऑफर का लालच देकर बीएस-3 वाहनों का सारा स्टॉक दो दिनों में बेच लिया। लेकिन कंपनी ने ग्राहकों को यह नहीं बताया कि ये वाहन दो-तीन सालों में कबाड़ हो जाएंगे। इन वाहनों की री-सेल वैल्यू खत्म हो जाएगी।
विज्ञापन
7 of 9
बीएस3 वाहनों के लिए लोगों में धक्का मुक्की
पंजीकरण के लिए लगी भीड़: रेवाड़ी के एसडीएम कुशल कटारिया ने बताया कि सोमवार को जिला सचिवालय स्थित वाहन पंजीकरण कार्यालय में लोगों की भारी भीड़ जमा रही। पंजीकरण कराने वालों में बीएस-3 वाहन के आवेदन अधिक थे। सोमवार को लगभग 125 मोटरसाइकिलों के पंजीकरण के लिए एप्लीकेशन आई जिसमें 70 के लगभग बीएस-3 वाहन के लिए आवेदन किए गए थे।
8 of 9
बीएस3 वाहनों के लिए लोगों में धक्का मुक्की
वहीं, प्रदेश में लाइट और कमर्शियल बीएस-4 वाहनों की ऑनलाइन पंजीकरण सेवा रामनवमी पर शुरू होने जा रही है। मुख्यमंत्री मनोहरलाल मंगलवार को ऑनलाइन पोर्टल की शुरूआत रोहतक में करेंगे। यह सेवा शुरू होने के बाद लोगों को वाहन पंजीकरण के लिए कार्यालय के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। संबंधित एजेंसी की ओर से ग्राहक से सभी जरूरी दस्तावेज लिए जाएंगे।
ऑनलाइन डिटेल भरकर वाहन पंजीकरण कार्यालय को भेजी जाएगी। जिसके बाद विभाग कागजातों की जांच करने के बाद के बाद आरसी अप्रूव करेगा। शोरूम, सीएसडी कैंटीन सहित अन्य किसी भी एजेंसी से खरीदे गए वाहन की पंजीकरण फीस एक्स-शोरूम मूल्य पर ही लगेगी।संबंधित वाहन एजेंसी ग्राहक से निर्धारित पंजीकरण फीस से अतिरक्त पैसा नहीं ले सकती। यदि कोई ऐसा करता है, तो विभाग की ओर से कानूनी कार्रवाई की जाएगी।