फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक से ज्यादा बैंक अकाउंट रखने वालों के लिए काम की खबर, देखिए वरना पछताएंगे

Fri, 31 Mar 2017 09:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
 बैंक - फोटो : अमर उजाला
एक से ज्यादा बैंक अकाउंट रखते हैं तो ये खबर आपके बड़े काम की हो सकती है। देखिए लीजिए वरना एक अप्रैल से आपको पछताना पड़ सकता है।
विज्ञापन

2 of 6
बैंक - फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ के एक बैंक अधिकारी के मुताबिक, अगर आप बिजनेसमैन हैं और ट्रांजेक्शन बहुत अधिक है। अगर आप सैलरी वाले कर्मचारी है तो एक से अधिक खाते आपके लिए दिक्कत खड़ी कर सकते हैं। खासकर तब, जब बैंकों द्वारा ट्रांजेक्शन और मेंटिनेंस चार्जेस बढ़ा दिए गए हों।
विज्ञापन

3 of 6
बैंक - फोटो : अमर उजाला
ऐसे में जरूरी है कि आप अपने एक से ज्यादा खाते बंद कर दें। अगर आप ऐसा नहीं करना चाहते हैं तो कुछ नियमों का पालन जरूर करें। ज्यादातार बचत खातों में मिनिमम बैलेंस का नियम लागू है। अगर आप चाहते हैं कि आपका खाता सुचारू रूप से चलता रहे तो आपको बैंक की ओर से तय न्यूनतम राशि अपने खाते में रखनी होगी।

4 of 6
बैंक में लोगों की भीड़ उमड़ी  - फोटो : अमर उजाला
शहरी क्षेत्रों में बैंकों में मिनिमम बैलेंस की लिमिट अधिकतम 25000 रुपए और बाकी 5 से 10 हजार के बीच है। इसका मतबल यह हुआ है कि अगर आपके पास एक से ज्यादा अकाउंट हैं तो आपको उसे रखरखाव के लिए उतना ही ज्यादा पैसा खर्च करना होगा। उदाहरण के तौर पर अगर आपके पास 5 अकाउंट है तो उसके लिए आपको 25000 रुपए की जरुरत होगी।

 
विज्ञापन

5 of 6
बैंक - फोटो : अमर उजाला
ज्यादातर बचत खाते मुफ्त नहीं हैं। इस वजह से आपको डेबिट कार्ड, एसएमएस अलर्ट, एटीएम आदि इस्तेमाल करने पर टैक्स देना होता है। यहां तक कि अगर आपके अकाउंट में मिनिमम बैलेंस नहीं तो अभी चार्जेस देना होता है। इस लिहाज से जितने ज्यादा अकाउंट आपके पास होंगे उतने ज्यादा पैसे चार्ज के रूप में आपको भरने होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
बैंक के बाहर लगी ग्राहकों की कतार - फोटो : अमर उजाला
जब आपके पास एक से ज्यादा खाते होंगे तो आपको उनको बनाए रखने के लिए सभी खातों में एक मिनिमम अमाउंट हमेशा रखना होगा। इस लिहाज से ज्यादातर पैसा खाते के मेंटिनेंस पर खर्च हो जाएगा। इसी पैसे का उपयोग आप लाभकारी योजनाओं में जैसे म्युचूअल फंड्स, एफडी इत्यादि में करके ज्यादा लाभ कमा सकते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें