फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ोसन से परेशान था पटवारी, सुसाइड नोट में बताई मौत की सनसनीखेज वजह

Fri, 18 Nov 2016 02:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 5
पटवारी का सनसनीखेज कदम - फोटो : अमर उजाला
युवती से छेड़छाड़ के आरोप में केस दर्ज होने के बाद रानियां के पटवारी ने लोक-लाज के चलते सल्फास खाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मृतक की जेब से सुसाइड नोट बरामद किया है, जिसमें उसने स्वयं पर लगे छेड़छाड़ के आरोप को झूठा बताया है। सुसाइड नोट के आधार पर पुलिस ने आरोप लगाने वाली युवती सहित 12 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

2 of 5
पटवारी का सनसनीखेज कदम - फोटो : अमर उजाला
गांव खारियां निवासी सुरेंद्र रानियां तहसील में पटवारी के पद पर कार्यरत थे। मंगलवार तड़के पटवारी सुरेंद्र कुमार ने रानियां के पटवारखाने में सल्फास की गोलियां खाकर अपनी जान दे दी। पटवारी ने कुछ माह पहले ही रानियां तहसील में राजस्व पटवारी का पदभार संभाला था। 
विज्ञापन

3 of 5
पटवारी का सनसनीखेज कदम - फोटो : अमर उजाला
पटवारी की शादी भी करीब छह माह पूर्व हुई थी। सल्फास खाने के बाद पटवारी सुरेंद्र कुमार ने अपने दोस्त को फोन कर कहा कि उसने सल्फास खा ली है और उसने यह कदम लोक-लाज की वजह से उठाया है। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। उन्होंने शव को कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सिरसा के नागरिक अस्पताल में भेज दिया।

4 of 5
पटवारी का सनसनीखेज कदम - फोटो : अमर उजाला
यह लिखा सुसाइड नोट में-
पटवारी सुरेंद्र कुमार ने सुसाइड नोट में लिखा कि लोगों ने उसे बदनाम करने की साजिश रची और एक युवती ने उसके खिलाफ छेड़छाड़ का आरोप लगा दिया। युवती के परिजन और उसके सगे-संबंधियों द्वारा राजीनामा करने के नाम पर मोटी राशि देने की मांग की जा रही है। लोक-लाज से बचने के लिए वह यह कदम उठा रहा है। उसे बदनाम करने की साजिश रचने वाले और छेड़छाड़ का झूठा आरोप लगाने वाली युवती उसकी मौत की जिम्मेवार है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
पटवारी का सनसनीखेज कदम - फोटो : अमर उजाला
युवती सहित 12 लोगों पर केस
सुसाइड नोट के आधार पर छेड़छाड़ का आरोप लगाने वाली युवती सहित साजिश में शामिल 12 लोगों के खिलाफ आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। दोपहर बाद शव का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया।- देशराज, इंचार्ज थाना रानियां
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें