अंबाला स्टेशन पर दो जवानों से मिला विस्फोटक काफी खतरनाक था। सेना को कुछ इनपुट ऐसे मिले हैं, जिनके कारण वह टेंशन में है और हड़कंप मचा हुआ है। देखिए मामला। रिपोर्टः मोहित धुपड़
विज्ञापन
विस्फोटक काफी खतरनाक, 4 ऐसे इनपुट मिले, सेना टेंशन में
2 of 7
विस्फोटक मिलने के मामले को लेकर सेना अपनी अलग दिशा में जांच कर रही है, जिसके चलते संबंधित यूनिट अफसर पर गाज गिरना तय है। क्योंकि सेना ने अपनी प्रारंभिक जांच में इस बात को मान लिया है कि विस्फोटक की सप्लाई का तरीका पूरी तरह से अवैध था। इसमें काफी लापरवाही बरती गई है।
विज्ञापन
विस्फोटक काफी खतरनाक, 4 ऐसे इनपुट मिले, सेना टेंशन में
3 of 7
दूसरी ओर, सेना इस दिशा में भी जांच कर रही है कि पंजाब में इतने जबरदस्त हाईअलर्ट के बावजूद बठिंडा छावनी की संबंधित यूनिट के अफसर ने बिना नियमों की पालना के विस्फोटक क्यों मंगवाया? इसी को लेकर सेना के आला अफसर संबंधित यूनिट अफसरों और जवानों से पूछताछ करेंगे। फिलहाल सेना ने इस मामले की जांच के लिए विशेष कमेटी गठित कर दी है।
विस्फोटक काफी खतरनाक, 4 ऐसे इनपुट मिले, सेना टेंशन में
4 of 7
सूत्रों के मुताबिक, सेना को चार इनपुट मिले हैं। पहला इनपुट ये कि पठानकोट एयरबेस में आतंकियों के हमले के दौरान ये बात सामने आ रही है कि आतंकियों की एयरबेस में एंट्री एयरबेस में ही शामिल कुछ लोगों की मिलीभगत से हुई है। दूसरा, सेना और वायुसेना ने अपने ही कुछ जवानों को आईएसआई की जासूसी के आरोप में काबू किया है।
विज्ञापन
विस्फोटक काफी खतरनाक, 4 ऐसे इनपुट मिले, सेना टेंशन में
5 of 7
सेना को तीसरा इनपुट ये मिला है कि आईएसआई सेना के जवानों को भी टारगेट कर रही है। चौथा, खुफिया एजेंसियां ये अर्लट कर चुकी है कि अभी कुछ और आतंकी देश में हैं और बड़ी घटना की फिराक में हैं। ऐसी हाईअर्लट की स्थिति में अंबाला से अवैध तरीके से विस्फोटक को सैन्य जवानों द्वारा बठिंडा छावनी ले जाना, सेना की बड़ी चिंता का विषय है।
विज्ञापन
विस्फोटक काफी खतरनाक, 4 ऐसे इनपुट मिले, सेना टेंशन में
6 of 7
उधर, सैन्य सूत्रों के अनुसार मामला बहुत गंभीर है, इसलिए हो सकता है कि जांच के बाद संबंधित कमांडिंग अफसर और जवानों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। पुलिस और सेना के कुछ अफसरों ने विस्फोटक ले जा रहे दोनों जवानों से करीबन पांच घंटे पूछताछ की। इतना ही नहीं पुलिस ने बठिंडा स्थित आर्मी की उस यूनिट के अफसरों को भी तलब कर पूछताछ की, जिस यूनिट में इस विस्फोटक को जाना था। पांच घंटे की पूछताछ के बाद सेना दोनों जवानों को साथ ले गई है।
विस्फोटक काफी खतरनाक, 4 ऐसे इनपुट मिले, सेना टेंशन में
7 of 7
जीआरपी ने मामले की जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट की एम टीम अंबाला बुलवाई। अंबाला आए विशेषज्ञ ने इस बात को स्पष्ट कर दिया है कि पैकेटों में शामिल कैमिकल में यदि एक और कैमिकल मिला दिया जाए, तो ये बहुत ही खतरनाक विस्फोटक बन सकता है। बम स्कवॉयड एक्सपर्ट ने भी यही राय जीआरपी को दी। उसके बाद विशेषज्ञों ने जांच के लिए दो पैकेट अपने पास रख लिए है, वे इसे लैब में ले जाकर टेस्ट करके जीआरपी को अपनी रिपोर्ट सौंपेंगे।