पठानकोट एयरबेस आतंकी हमले के मामले में सुर्खियों में रहे एसपी सलविंदर सिंह पर सरकार ने अब कड़ा एक्शन लिया है, देखिए
Trending Videos
विज्ञापन
2 of 7
Salwinder singh
दरअसल, पठानकोट एयरबेस आतंकी हमले के मामले में सुर्खियों में रहे पंजाब पुलिस के एसपी सलविंदर सिंह को आखिरकार राज्य सरकार ने घर भेज दिया है।
विज्ञापन
3 of 7
Salwinder singh
मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से उनके विवादास्पद आचरण, अनुशासनहीनता और पंजाब पुलिस की प्रतिष्ठा को दागदार करने के मामलों को देखते हुए उनके तत्काल प्रभाव से समयपूर्व रिटायरमेंट के आदेश जारी कर दिए गए। मुख्यमंत्री कार्यालय ने सरकार से इस फैसले की पुष्टि की है।
4 of 7
Salwinder singh
जानकारी के अनुसार, राज्य पुलिस महानिदेशक सुरेश अरोड़ा ने सलविंदर को समय पूर्व रिटायर करने की सिफारिश सूबे के गृह विभाग को भेजी थी, जिस पर गृह विभाग ने मुख्यमंत्री से मंजूरी ले ली। 54 वर्षीय सलविंदर सिंह पिछले साल उस समय चर्चा में आए थे, जब आतंकवादियों ने उनकी एसयूवी गाड़ी कब्जे में लेकर पठानकोट एयरबेस पर हमले में उसका इस्तेमाल किया था।
विज्ञापन
5 of 7
Salwinder singh
इस मामले में जब एनआईए ने सलविंदर सिंह से पूछताछ की और उसका लाई-डिटेक्टर टेस्ट भी कराया। हालांकि, बाद में उन्हें क्लीन चिट भी दे दी गई थी। इसके बाद सलविंदर पर यौन उत्पीड़न और दुराचार के दो मामले भी दर्ज हुए, जिनके चलते उन्हें निलंबित कर दिया गया और बाद में गिरफ्तार कर अमृतसर सेंट्रल जेल में बंद रखा गया।
विज्ञापन
6 of 7
Salwinder singh
सलविंदर के पूरे मामले पर नजर डालें तो पिछले साल एक जनवरी को सलविंदर ने दावा किया कि आतंकियों ने उनकी एसयूवी के साथ ही उन्हें उस समय अगवा कर लिया, जब वे अपने अपने एक मित्र और अपने कुक के साथ यात्रा कर रहे थे। उन्होंने तब दावा किया कि आतंकियों ने एयरबेस के निकट उन्हें और उनके कुक को तो गाड़ी से बाहर फेंक दिया, लेकिन उनके दोस्त को बंधक बना लिया।
पूर्व एसपी सलविंदर सिंह ने कोर्ट में किया समर्पण
- फोटो : अमर उजाला
बाद में पुलिस बयान में कहा गया कि आतंकी सलविंदर के दोस्त का गला काटकर उसे बीच रास्ते छोड़ गए। हालांकि, सलविंदर के घायल दोस्त को बचा लिया गया। अक्तूबर 2016 को कुछ महिला पुलिसकर्मियों ने सलविंदर के खिलाफ यौन उत्पीड़न की शिकायत दी, जिस पर विभागीय जांच के बाद केस रजिस्टर कर लिया गया। उससे पहले अगस्त, 2016 में भी सलविंदर के खिलाफ यौन उत्पीड़न का एक केस दर्ज हो चुका था।