फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद का शव देख बहन बोलीं, आतंकियों को जिंदा मत छोड़ना

Tue, 05 Jan 2016 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरदासपुर(पंजाब)
विज्ञापन
1 of 6
पठानकोट में एयरबेस पर हुए आतंकी हमले में शहीद हुए कुलवंत सिंह के पार्थिव शरीर को आज नम आंखों से अंतिम विदायगी दी गई। देखिए, उनकी अंतिम यात्रा।
विज्ञापन

शहीद का शव देख बहन बोलीं, आतंकियों को जिंदा मत छोड़ना

2 of 6
शहीद हुए कुलवंत सिंह गुरदासपुर के ब्लॉक काहनूवान के गांव चक्क शरीफ के रहने वाले थे। शहादत का समाचार मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। जब उनका शव गांव पहुंचा तो मातम पसरा रहा। शव देख शहीद की बहन बेसुध हो गई। होश आने पर बोलीं- आतंकियों को जिंदा मत छोड़ना।

विज्ञापन

शहीद का शव देख बहन बोलीं, आतंकियों को जिंदा मत छोड़ना

3 of 6
शहीद कुलवंत सिंह के शव को राजकीय सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। शव के घर पहुंचते ही उनके परिवार वालों के आंखों से आंसू झलक उठे। उनकी अंतिम यात्रा के मौके पर सैन्य अधिकारियों के अलावा आसपास के गांव के काफी व्यक्ति मौजूद थे।

शहीद का शव देख बहन बोलीं, आतंकियों को जिंदा मत छोड़ना

4 of 6
शहीद कुलवंत सिंह के चचेरे भाई ने बताया कि कुलवंत सिंह 1985 में आर्टिलरी सेना के केंद्र हैदराबाद में बतौर सिपाही भर्ती हुए थे। 2004 में रिटायरमेंट के बाद घर आ गए। 2006 में वह फिर सेना की डीसेंस सिक्योरिटी कोप (डीएससी) सेवा में भर्ती हो गए। दो माह पहले ही वह ओडिशा से तबदील होकर पठानकोट एयरबेस में ड्यूटी पर आए थे। मंगलवार को ही वह परिजनों से मिलकर पठानकोट लौटे थे।

विज्ञापन

शहीद का शव देख बहन बोलीं, आतंकियों को जिंदा मत छोड़ना

5 of 6
शहीद कुलवंत का छोटा बेटा गुरशरण सिंह बोला, "डैडी ने नए साल पर कहा था कि शेर बनो, पढ़ाई करो। अब मैं शेर बनूंगा और दुश्मनों को सबक सिखाऊंगा।" इस बीच चाचा लखविंदर सिंह को देखते ही शहीद कुलवंत सिंह का छोटा बेटा गुरशरण सिंह लिपट कर रोने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

शहीद का शव देख बहन बोलीं, आतंकियों को जिंदा मत छोड़ना

6 of 6
मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल ने सोमवार को पठानकोट आतंकी हमले में शहीद हुए हवलदार कुलवंत सिंह के परिवारों से मिलने उनके गांव चक्क शरीफ पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा कि शहीदों के परिवारों को सदमे और दुख में से बाहर निकालने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें