योगगुरु को रामकृष्ण यादव से बाबा रामदेव बने 22 साल हो गए। इस मौके पर हम आपको बता रहे हैं उनके 22 ऐसा बयान, जिन पर कभी विवाद हुआ तो कभी ठहाके लगे।
विज्ञापन
2 of 23
बाबा रामदेव
हाल ही में यूपी में अवैध कत्लखाने बंद करने पर बाबा रामदेव बोले कि प्रदेश में जो भी अवैध है उसे बंद किया जाना चाहिए। चाहे वो कत्लखाने हो या फिर अवैध खनन। यूपी की जनता योगी है, साथ ही यूपी के लोग भी योगी हैं।
विज्ञापन
3 of 23
बाबा रामदेव
बूचड़खानों पर बोले योग गुरु बाबा रामदेव- भगवान के कानून में हर बूचड़खाना अवैध। पशु को मारना ही अवैध है, इसलिए कोई भी बूचड़खाना भगवान के कानून के अनुसार वैध नहीं है।
4 of 23
बाबा रामदेव
हरियाणा के रोहतक में एक कार्यक्रम के दौरान रामदेव ने कहा कि कुछ लोग कहते हैं कि सिर भी काट दो तो भी भारत माता की जय नहीं बोलूंगा। उन्हें ये नहीं पता कि अगर कानून से हाथ बंधे नहीं होते तो लाखों सिर धड़ से अलग कर देते।
विज्ञापन
5 of 23
baba ramdev
बाबा रामदेव ने कहा था कि अगर कोई भारत माता का अपमान करे तो लाखों सिर धड़ से अलग कर सकते हैं। जो मजहब 'भारत माता की जय' बोलने को सही नहीं मानता हो वह मजहब देश के हित में नहीं है।
विज्ञापन
6 of 23
बाबा रामदेव
बाबा रामदेव के एक विवादित बयान ने देश के सियासी गलियारों में फिर से भूचाल ला दिया था। रामदेव ने कुछ सांसद को 'लुटेरे', 'हत्यारे', 'जाहिल' करार दिया था।
विज्ञापन
7 of 23
बाबा रामदेव
योगगुरु बाबा रामदेव ने नोबेल और पद्म पुरस्कारों को लेकर एक विवादित बयान दिया था। उन्होंने इन पुरस्कारों को देने की प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए कहा कि सिर्फ रसूख वालों के इशारे पर ही ये सम्मान दिए जाते हैं।
8 of 23
बाबा रामदेव
रामदेव ने एक बार कहा था कि अगर वरिष्ठ पत्रकार वैदिककश्मीर को हिंदुस्तान से अलग करने की बात करते हैं तो उनपर देशद्रोह का मुकदमा चलना चाहिए। यह देश के लिए बहुत बड़ा खतरा है। यह बहुत बड़ा राष्ट्रद्रोह है। यह राष्ट्रीय अपराध का काम है।
9 of 23
बाबा रामदेव
प्रधानमंत्री मोदी की सरकार द्वारा पुराने नोट बंद करके 2000 के नोट शुरू किए। योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि 2000 का नोट हमारे देश की अर्थव्यवस्था के लिए ठीक नहीं है, इससे भ्रष्टाचार बढ़ेगा।
10 of 23
बाबा रामदेव
योगगुरु बाबा रामदेव कहते हैं कि सियासत की गंदगी को योग से दूर किया जा सकता है क्योंकि योग ही एक मात्र ऐसा साधन है जो तन और मन दोनों के विकारों को दूर करता है। पवित्र मन और चरित्र का निर्माण होता है। जब सभी पवित्र हो जाएंगे तो सियासत की गंदगी खुद ही दूर हो जाएगी।
11 of 23
बाबा रामदेव
बाबा रामदेव ने एक बार योग का महत्व बताते हुए कहा था कि अगर योग करने वाला मोदी जी जैसा हो तो वो देश का प्रधानमंत्री भी बन सकता है। पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू जी व इंदिरा गांधी जी भी योग करते थे, लेकिन शायद राहुल गांधी नहीं करते हैं।
12 of 23
बाबा रामदेव
नोटबंदी पर पीएम मोदी के फैसले का खुलकर समर्थन करते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि इसका विरोध करना राष्ट्रद्रोह जैसा है। उन्होंने कहा,'नोटबंदी आतंकवाद के खिलाफ सबसे बड़ा प्रहार है और इससे टेरर फंडिंग बंद हुई है।
13 of 23
बाबा रामदेव
- फोटो : AmarUjala
बड़े नोटों को बंद करने की सरकार के निर्णय की सराहना करते हुए योग गुरु रामदेव ने एक बयान दिया था और ड्रग तस्कर, आतंकियों और अन्य आर्थिक अपराधियों से प्रधानमंत्री मोदी की जान को खतरा बताया था।
14 of 23
बाबा रामदेव का योगा प्रशिक्षण शिविर
- फोटो : अमर उजाला
शादी के सीजन में लोगों को हो रही परेशानियों पर योग गुरु रामदेव ने टिप्पणी की है। एनडीटीवी को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि भाजपा में ज्यादातर लोग कुंवारे हैं। इसलिए उन्हें यह महसूस नहीं हुआ कि शादी का सीजन चल रहा है। उनकी बस यही गलती है।
15 of 23
बाबा रामदेव ने उड़ाया कई कंपनियों का मजाक
- फोटो : getty
योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा एक बार कहा था कि जब देश के जवान राष्ट्र की रक्षा के लिए 7-8 दिनों तक भूखे-प्यासे रह सकते हैं तो एटीएम और बैंकों के बाहर खड़े होने वाले आम नागरिक देश में आ रहे इस बड़े बदलाव के लिए भूखे क्यों नहीं रह सकते?
16 of 23
स्वामी रामदेव
बाबा रामदेव ने प्रियंका चोपड़ा के पाक कलाकारों के समर्थन के बयान पर कहा कि पाकिस्तानी कलाकारों को, उनकी फिल्मों को, सीरियल को, हर तरह से बैन कर देना चाहिए। जब देश का और राष्ट्र का मामला है तो उसमें सब लोग एकमत होने चाहिए, क्योंकि फिल्म कलाकार जो एक्टिंग करते है, इनको ज्यादा समझ नहीं होती है, इसलिए ऐसे मुद्दों पर फिल्मी कलाकारों को बोलने से बचना चाहिए।
17 of 23
स्वामी रामदेव के योग का जादू
- फोटो : amar ujala
योग गुरु बाबा रामदेव ने कहा है कि बॉर्डर से रोज-रोज हमारे जवानों के पार्थिव शरीर आ रहे हैं, यह न तो दमदार देश हिंदुस्तान को शोभा देता है और न ही ताकतवर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को। इस बार पाकिस्तान से आर-पार की लड़ाई होनी चाहिए। अगर इस बार भी कुछ नहीं किया तो मामला गड़बड़ हो जाएगा।
18 of 23
योग गुरु बाबा रामदेव
- फोटो : फाइल फोटो
बाबा ने कहा कि मोदी जी ने कांग्रेस से महात्मा गांधी छीन लिए हैं, मायावती से अंबेडकर जी और केजरीवाल से झाड़ू छीन लिया है। इससे राजनीतिक दलों को बड़ी परेशानी है। क्यों भई गांधी जी तो सभी के हैं। गांधी जी ने ही स्वदेशी की सपना देखा था, हम उसे पूरा करेंगे।
19 of 23
बाबा रामदेव
- फोटो : AmarUjala
मिलावट पर हमला बोलते हुए बाबा ने कहा कि पहले यहां के लोग दूध में केवल पानी मिलाते थे, लेकिन अब हालात खराब हैं। उन्होंने कहा, ईब ये लोग जोहड़ का पानी मिलावें सैं। अर, घणे जने तो इसतैं भी आगे मिलावट करें सैं।
20 of 23
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर बाबा रामदेव को माल्यार्पण करते बालकृष्ण
- फोटो : अमरउजाला
स्वामी ने कहा कि वैज्ञानिक केवल गाय और भैसों की नस्ल सुधार रहे हैं, लेकिन मैं तो आदमी की भी नस्ल सुधार रहा हूं। शुद्ध आहार और शुद्ध विचार हम ही दे रहे हैं। इसी का असर है कि मैं 40 से 50 साल और आपके बीच में दहाड़ता रहूंगा।
21 of 23
जैन मुनि विनय कुमार संग बाबा रामदेव
- फोटो : amar ujala
अंडा खाने वालों पर भी रामदेव ने चुटकी लेते हुए कहा कि अंडा मुर्गी का मासिक धर्म है। यह गंदगी है, इसे नहीं खाना चाहिए।
22 of 23
बाबा रामदेव
बाबा ने कहा कि बडे़ घरों की छोरियां और पैसे वाले घरों की लुगाई ज्यादा चोचले करती हैं, फेशियल करवाती है, गोरी होने के लिए। गधी का दूध पीना पड़ेगा, डायरेक्टर एक टांग आप पकड़ना दूसरी बाबा पकड़कर दूध निकालेंगे।
पंजाब यूनिवर्सिटी में स्टूडेंट्स को योगा करवाने के सत्र में बोलते हुए बाबा रामदेव ने कहा कि राहुल गांधी से पूछिए कि वे सच बताएं कि उन्होंने कभी नशा किया है या नहीं। पंजाब का युवा नशेड़ी नहीं है। पंजाब के लोगों को नशे के मामले में बदनाम किया जा रहा है।