फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूजः पासपोर्ट की वेरिफिकेशन को लेकर एक नियम बदला गया, देखो और बनवा लो

Sun, 17 Jun 2018 09:55 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 6
पासपोर्ट
पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं तो ये गुड न्यूज आपके लिए है। दरअसल, एक नियम बदल दिया गया है देखिए और बनवा लीजिए। बदलाव वेरिफिकेशन को लेकर किया गया है। रीजनल पासपोर्ट ऑफिस से यह जानकारी मिली।
विज्ञापन

2 of 6
passport - फोटो : अमर उजाला
नए नियम के तहत, पासपोर्ट बनवाने के लिए पुलिस के घर आकर वेरिफिकेशन करने पर रोक लगा दी गई है। अब कोई पुलिसकर्मी घर आकर वेरिफिकेशन नहीं करेगा, बल्कि पुलिसकर्मी थाने स्तर पर ही वेरिफिकेशन कर इसकी रिपोर्ट बनाकर भेजेंगे। यह जानकारी मंगलवार को सेक्टर-34 स्थित रीजनल पासपोर्ट आफिस में पत्रकारों से वार्ता में रीजनल पासपोर्ट आफिसर (आरपीओ) शिबास कविराज ने दी।
विज्ञापन

3 of 6
passport - फोटो : demo
उन्होंने बताया कि ऐसी कई शिकायतें सामने आई थीं कि पासपोर्ट वेरिफिकेशन के दौरान अकसर लोग घर पर नहीं होते तो पुलिसकर्मी उसकी गैरहाजिरी दिखाकर भेज देते थे। इस पर पासपोर्ट आफिस से आवेदनकर्ता को नोटिस भेजा जाता है। इस कारण पासपोर्ट बनने में बेवजह की देरी होती है। आरपीओ के अनुसार, नई प्रक्रिया के तहत अब पुलिसकर्मी वेरिफिकेशन के लिए घर नहीं जाएंगे।

4 of 6
इंडियन पासपोर्ट
शिबास कविराज ने बताया कि थाने में एक फार्म भेजा जाएगा, उसी को पुलिसकर्मी भरकर इसकी रिपोर्ट बनाकर पासपोर्ट आफिस को भेजेंगे। इसमें आवेदनकर्ता की नागरिकता, एड्रेस प्रूफ और उसके खिलाफ कोई आपराधिक केस संबंधित रिकार्ड की जानकारी होगी। आरपीओ के अनुसार नई प्रक्रिया के तहत अब लोगों के पासपोर्ट और जल्दी बनेंगे और उन्हें परेशानी भी नहीं होगी। 
विज्ञापन

5 of 6
इंडियन पासपोर्ट
शिबास कविराज ने बताया कि अब डाकिया ही आवेदक के रेजिडेंट प्रूफ की वेरिफिकेशन कर देगा। डीलिवरी देने गया डाकिया ही वेरीफाई कर देगा कि आवेदक उस घर में रहता है या नहीं। डाकिया केवल आवेदक को ही पासपोर्ट की डिलीवरी करेगा। पुलिस के जिम्मे सिर्फ यह काम होगा कि वह यह देखे कि आवेदक का कोई क्राइम रिकार्ड है या नहीं। यही नहीं इससे लोगों को पासपोर्ट भी जल्दी मिलने लगेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंडियन पासपोर्ट
पहले जहां सामान्य तौर पर पासपोर्ट के लिए 20 से 25 दिन का समय लग जाता था, अब यह दस से 12 दिन में पासपोर्ट बन जाएगा। रीजलन पासपोर्ट ऑफिस ने मोबाइल पासपोर्ट सेवा ऐप को भी लांच किया। इसके तहत अब लोग पासपोर्ट बनवाने के लिए एप के माध्यम से कहीं से भी किसी भी आफिस का एप्वाइंटमेंट ले सकेंगे। इससे अब लोग यात्रा करते हुए या कहीं से भी तत्काल या नार्मल अप्वाइंटमेंट ले सकेंगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें