पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे हैं, तो ये नया नियम जरूर देख लें। हाल ही में एक बड़ा बदलाव किया गया है, ध्यान न दिया तो पछताएंगे। नए नियम के तहत, ऐसे एनआरआई दूल्हों की अब खैर नहीं जो शादी के चंद दिनों बाद ही अपनी दुल्हन को छोड़कर विदेश भाग गए।
विज्ञापन
2 of 7
पासपोर्ट
ऐसे एनआरआई दूल्हों का पासपोर्ट रद किया जाएगा। रीजनल पासपोर्ट ऑफिस ने चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा के ऐसे दूल्हों के पासपोर्ट रद करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। रीजनल पासपोर्ट आफिसर शिबास कविराज ने बताया कि पिछले दो दिन में ही 7 एनआरआई दूल्हों के पासपोर्ट सस्पेंड कर दिए गए हैं। शिबास के अनुसार यह सब संभव हुआ, ऐसे ही मामलों में पीड़ित पांच महिलाओं के योगदान से।
विज्ञापन
3 of 7
इंडियन पासपोर्ट
उच्च शिक्षा प्राप्त यह महिलाएं दो सप्ताह पहले उनके पास आई थीं और इस मुद्दे को उठाया था। इसके बाद विभाग ने उन्हें एक रूम दिया और मदद के लिए कर्मचारी दिए गए। इसके अलावा उन्हें कंप्यूटर, इंटरनेट समेत अन्य सुविधाएं दी गई। यह सभी मिलकर ऐसे ही मामलों का एक डाटा बना रहे हैं। इसी आधार पर सात दूल्हों के पासपोर्ट सस्पेंड किए गए।
4 of 7
इंडियन पासपोर्ट
आने वाले दिनों में ऐसे और लोगों के भी पासपोर्ट सस्पेंड किए जाएंगे। पीड़िताओं से अपील है कि वे आगे आकर आरोपियों के खिलाफ पुलिस शिकायत की कॉपी समेत अन्य दस्तावेज हमें दें, ताकि पासपोर्ट सस्पेंड करने की कार्रवाई की जा सके। क्योंकि केवल उन्हीं मामलों में पासपोर्ट रद करने का प्रोसेस शुरू होगा, जहां पुलिस केस चल रहे है।
विज्ञापन
5 of 7
पासपोर्ट
- फोटो : amar ujala
शिबास ने बताया कि रीजनल पासपोर्ट ऑफिस की ओर से शादी कर भागे एनआरआई दूल्हों के खिलाफ शिकायत देने के लिए एक हेल्पलाइन नंबर जारी किया गया है, 0172-2971918, इस नंबर पर सरकारी आफिस टाइम में कॉल करके जानकारी दी जा सकती है। आंकड़ों के मुताबिक, चंडीगढ़, पंजाब और हरियाणा में ऐसे एनआरआई दूल्हों की संख्या 13 हजार है। इनमें से अधिकांश मामले पंजाब के है।
विज्ञापन
6 of 7
passport
- फोटो : demo
कमेटी देखेगी ग्रीन कार्ड के केस
ऐसे मामले जहां दूल्हा ग्रीन कार्ड होल्डर हो अथवा उसके पास विदेशी पासपोर्ट हो उन्हें कमेटी के साथ टेकअप किया जाएगा। केंद्र सरकार ने महिला एवं बाल कल्याण मंत्रलय के साथ-साथ विदेश मंत्रलय तथा होम मिनिस्ट्री के ज्वाइंट सेक्रेटरी लेवल के अफसरों की कमेटी बनाई गई है। यह कमेटी ऐसे दूल्हों के विदेशी पासपोर्ट भी रद करने की सिफारिश करेगी।
एंबेसी व वर्क प्लेस पर भी शिकायत कर सकते हैं
पासपोर्ट आफिस एनआरआई दूल्हों का पासपोर्ट रद करने के पास इसकी जानकारी संबंधित एंबेसी तथा उनके वर्क प्लेस तथा एंप्लायर को भी देगा। एंप्लायर को ऐसे दूल्हों को नौकरी से निकालने तथा एंबेसी को उन्हें डिपोर्ट करने की प्रक्रिया शुरू करने को कहा जाएगा।