फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस महीने के आखिर तक यहां से बनवा सकेंगे पासपोर्ट, 15 दिन में ही मिल जाएगा

Sat, 18 Mar 2017 09:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 7
indian passport
पासपोर्ट बनवाने की सोच रहे युवाओं के लिए खबर। इस महीने के अंत तक इस जगह पर पासपोर्ट बनने शुरू हो जाएंगे, तैयार कर लीजिए डोक्यूमेंट्स।
विज्ञापन

2 of 7
पासपोर्ट
हरियाणा के हिसार में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने को लेकर डाक विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने को अंतिम रूप दे दिया गया है। करनाल में भी एक सेंटर खोला जाना है। क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय चंडीगढ़ से पासपोर्ट उप अधिकारी अमित कुमार रावत और सहायक अधीक्षक सहदेव कौशिक ने हिसार के पोस्ट ऑफिस के अफसरों से मुलाकात करके सब कुछ फाइनल कर लिया है।
विज्ञापन

3 of 7
पासपोर्ट
एके रावत ने बताया कि शुक्रवार को डाक विभाग के वरिष्ठ पोस्ट मास्टर ताराचंद शर्मा और अरुण गोयल और अन्य अधिकारी मौजूद थे। 31 मार्च से पहले पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने का निर्णय किया गया है। हिसार की जनता के साथ-साथ भिवानी, सिरसा, जींद की जनता को भी इसका फायदा होने जा रहा है। इन तीन जिलों के नागरिक भी यहां पासपोर्ट बनवा सकेंगे।

4 of 7
पासपोर्ट
रावत ने बताया कि यह  विदेश मंत्रालय का बहुत बड़ा प्रोजेक्ट है। इसके अंतर्गत हर जिले तक पासपोर्ट सेवा देने की योजना पर काम किया जा रहा है। इसके बाद पासपोर्ट बनवाने के लिए पासपोर्ट ऑफिस जाने की जरूरत नहीं। पोस्ट ऑफिस में जाकर अप्लाई कर सकते हैं। हाल ही में पेश किए गए आम बजट में वित्त मंत्री ने इसकी घोषणा की। इसके मुताबिक्र जल्द ही देश भर के चुनिंदा 56 पोस्ट ऑफिस में भी पासपोर्ट आवेदन फार्म स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन

5 of 7
पासपोर्ट
वहीं इस प्रक्रिया से नया पासपोर्ट 15 दिन में आवेदनकर्ता को मिल जाएगा। सांसद दुष्यंत चौटाला ने हिसार में पासपोर्ट सेवा केंद्र खोलने के लिए संसद में मुद्दा उठाया था। पिछले महीने विदेश मंत्रालय की ओर से अनुमति दी गई थी। सीएम मनोहरलाल ने फरवरी महीने में इसकी औपचारिक घोषणा की थी। अगले चरण में पंजाब के पटियाला और बठिंडा के पोस्ट आफिस में भी पासपोर्ट आवेदन फार्म स्वीकार किए जाएंगे।
विज्ञापन

6 of 7
पासपोर्ट
नई योजना के मुताबिक, डाकघर में ही फिंगर प्रिंट, रेटिना स्कैन, वेरिफिकेशन जैसी महत्वपूर्ण औपचारिकताएं की जा जाएंगी। पहले लोगों को आवेदन के बाद काफी समय तक पासपोर्ट कार्यालय के चक्कर काटने पड़ते थे और लाइनो में लगना पड़ता था। वेरिफिकेशन के लिए पुलिस स्टेशन के चक्कर भी लगाने पड़ते थे। अब ऐसा नहीं करना पड़ेगा, वक्त भी बचेगा और परेशानी भी नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
पासपोर्ट
पूरी प्रक्रियाः इच्छुक आवेदनकर्ता डाकघर पहुंचेगा, जहां कर्मचारी आवश्यक दस्तावेज जांच कर ऑनलाइन आवेदन करेगा। ऑनलाइन फार्म जमा होने के बाद अपॉइंटमेंट तिथि जनरेट होगी, जिसकी सूचना उपभोक्ता तक पहुंचाई जाएगी। आवेदनकर्ता को फीस के अलावा प्रति फार्म निर्धारित शुल्क देना होगा। इसके बाद की प्रक्रिया आवेदनकर्ता और पासपोर्ट कार्यालय के बीच होगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें