फेसबुक ने एक और जोड़ी बना दी। अमेरिका की लड़की को 12वीं पास लड़के से फेसबुक पर प्यार हो गया, फिर लड़की ने इंडिया आकर शादी रचा ली। देखिए तस्वीरें।
विज्ञापन
2 of 6
USA की लड़की को भाया 12वीं पास लड़का, भारत आकर शादी की
हरियाणा के कैथल के रहने वाले सुनील ने विदेशी लड़की लेसली इसेबेल टेलर से शादी कर ली। दोनों ने गांव कौल में हिन्दू रीति रिवाज से सात फेरे ले लिए। लड़की के परिजनों ने शादी में आने में असमर्थता जताई, लेकिन अपनी सहमति दे दी थी।
विज्ञापन
3 of 6
विवाह
- फोटो : marriage
12वीं के बाद सुनील ने केवल इंग्लिश स्पीकिंग को कोर्स किया हुआ है। सुनील के पिता ट्रक ड्राइवर हैं साथ ही वे खेती -बाड़ी का भी काम देखते हैं। वहीं लेसली इसेबेल टेलर अमेरिका के एक स्टोर में कैशियर है। इसेबेल ने एसोसिएशन इन साइंस एवं एसोसिएशन इन आर्ट की डिग्री ली हुई है।
4 of 6
शादी, विवाह
- फोटो : फाइल फोटो
सुनील ने बताया कि 6 महीने तक अंग्रेजी सीखी। उन दिनों उसे सिर्फ फेसबुक ही चलाना आता था। तब उसकी दोस्ती 2014 में इसेबेल से हुई। धीरे धीरे दोस्ती प्यार में बदल गई। 2016 तक यह सब चलता रहा।
विज्ञापन
5 of 6
मैरिज
- फोटो : getty images
सुनील ने बताया कि मई में इसेबेल उसके गांव कौल आ गई। सुनील के घर पर रही और उसके परिजनों से शादी बात की। अपने परिजनों से भी इस बारे में भी बात की। दोनों परिवार वालों ने हां कर दी और मई में हमारी सगाई हो गई।
सुनील ने बताया कि उसके बाद इसेबेल ने वीजा के लिए अप्लाई कर दिया। 9 महीने के बाद उसे 10 साल के लिए इंडिया में रहने का वीजा मिल गया। इसेबेल कहती हैं कि वे सुनील की ईमानदारी से काफी प्रभावित हुईं और उन्हें दिल दे बैठीं।