फाइल फोटो।
सोनीपत से दिल्ली व कुरुक्षेत्र जाने के लिए यह लगेगा किराया
पैसेंजर ट्रेन में सोनीपत से दिल्ली जाने के लिए 30 रुपये किराया देना पड़ेगा। एक साल पहले पैसेंजर ट्रेन में सोनीपत से दिल्ली तक सफर करने के लिए 10 रुपये व हजरत निजामुद्दीन के लिए 15 रुपये का टिकट लेना पड़ता था। कोविड-19 के चलते स्टेशन पर भीड़ कम करने के लिए रेलवे ने पैसेंजर ट्रेन में एक्सप्रेस ट्रेन का किराया लेने का निर्णय लिया है। सोनीपत से पानीपत तक ट्रेन से जाने के लिए 30, घरौंडा के लिए 40, करनाल के लिए 45, तरावड़ी व नीलोखेड़ी के लिए 50 और कुरुक्षेत्र के लिए 55 रुपये का टिकट लेना पड़ेगा।