12 साल की बच्ची को उसके ही 'अपने' उठाकर ले गए और गैंगरेप के बाद हत्या कर दी। डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम किया तो बर्बरता की हद देखकर उनके होश उड़ गए।
2 of 8
पानीपत में 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप
मामला पानीपत का है। मतलौडा के एक गांव की छठी कक्षा में पढ़ने वाली 12 साल की बच्ची को शनिवार शाम दोनों आरोपियों ने लोहड़ी देने के बहाने बुलाकर उसके साथ सामूहिक दुराचार किया और उसी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या कर दी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, दरिंदों ने बच्ची की मौत के बाद भी दुराचार किया। इसके बाद बच्ची को नग्न अवस्था में गांव के वाल्मीकि चौपाल के पास गंदे पानी में फेंक दिया।
3 of 8
पानीपत में 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप
हालांकि, डॉक्टरों को बच्ची के आंतरिक अंगों में किसी तरह के चोट के निशान नहीं मिले हैं, लेकिन उसके संवेदनशील अंगों को नोचा गया है। शरीर पर खरोंचों के निशान मिले हैं। पुलिस ने एसडीएम पानीपत विवेक चौधरी की देखरेख में सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। वहीं मतलौडा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
4 of 8
पानीपत में 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप
आरोपी रिश्ते में मृतका के मामा और नाना लगते थे। एक का नाम प्रदीप है और दूसरे का सागर। पुलिस के अनुसार, थाना मतलौडा क्षेत्र की निवासी बच्ची अपने मामा के घर से कूड़ा डालने के लिए बाहर गई थी। इसी दौरान सामाजिक रिश्ते में नाना लगने वाले प्रदीप ने उसे लोहड़ी देने के बहाने अपने घर बुला लिया। प्रदीप ने बच्ची के अंदर आते ही दरवाजा बंद कर लिया। मकान में अंदर बच्ची का रिश्ते में मामा लगने वाला सागर पहले से मौजूद था।
5 of 8
पानीपत में 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप
फिर प्रदीप और सागर दोनों ने बच्ची के साथ दुराचार किया। दोनों ने अपने अपराध को छिपाने के लिए बच्ची की उसी की चुन्नी से गला घोंटकर मार डाला। इसके बाद बच्ची को घसीटकर वाल्मीकि चौपाल के पास ले जाकर फेंक दिया। परिवार की महिलाएं रविवार सुबह शक के आधार पर चौपाल के पीछे तलाश करने पहुंचीं तो बच्ची गंदे पानी के गड्ढे में आधी अंदर और आधी बाहर नग्न अवस्था में पड़ी मिली।
विज्ञापन
6 of 8
पानीपत में 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप
एसपी राहुल शर्मा, डीएसपी संदीप मलिक, एसएचओ मतलौडा संदीप कुमार व उरलाना कलां चौकी प्रभारी रामेश्वर दत्त मौके पर पहुंचे। परिजनों ने एसपी के आश्वासन के बाद करीब डेढ़ घंटे बाद शव को उठाने दिया। संदीप मलिक, डीएसपी, पानीपत ने बताया कि घटनास्थल के आसपास सीन ऑफ क्राइम के आधार पर प्रदीप के घर का मौका मुआयना किया तो तस्वीर साफ होती चली गई।
7 of 8
पानीपत में 12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप
डीएसपी ने बताया कि बच्ची के कपड़े आरोपी प्रदीप के घर जले हुए मिले और कूड़ा डालने वाला तसला भी मिला। प्रदीप के घर पर खून के निशान भी मिले। बताया जा रहा है कि दोनों आरोपियों ने पहले शराब पी। उसके बाद दुराचार किया। पुलिस ने दोनों के अंडर गारमेंट को जांचा तो दुराचार की पुष्टि विरोध कराने वालों से ही करा दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पूछताछ की तो उन्होंने सच उगल दिया।
12 साल की एक बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या की सूचना मिली थी। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया है। इस संबंध में मामला दर्ज कर आरोपी प्रदीप और सागर को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपियों ने बच्ची के साथ दुराचार करने की वारदात को कबूला लिया है। आरोपियों ने बच्ची की हत्या के बाद भी दुराचार किया है। - संदीप मलिक, डीएसपी, पानीपत