स्प्रिंग फेस्ट में बच्चों ने बेबी शो से सबका दिल जीत लिया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने स्टेज पर कैटवाक कर लोगों की तारीफें बटोरी, तस्वीरें
विज्ञापन
2 of 5
Panchkula Spring Festival 2017
- फोटो : अमर उजाला
पंचकूला सेक्टर-5 के टाउन पार्क में आयोजित दो दिवसीय स्प्रिंग फेस्ट का रविवार को समापन हो गया। फेस्ट में पहले दिन से ही मुरझाए फूलों के कारण हुडा के अधिकारी लोगों की भीड़ जुटाने में नाकाम रहे। हालांकि, फेस्ट के समापन पर रविवार को बच्चों ने बेबी शो से सबका दिल जीत लिया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने स्टेज पर कैटवाक कर लोगों की तारीफें बटोरी।
विज्ञापन
3 of 5
Panchkula Spring Festival 2017
वहीं, स्कूली बच्चों के सांस्कृतिक कार्यक्रम को लोगों ने खूब पसंद किया। इस स्प्रिंग फेस्ट के समापन पर आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे पंचकूला के विधायक एवं मुख्य सचेतक ज्ञानचंद गुप्ता ने शिरकत की। इस मौके पर विधायक ने पहले विभिन्न किस्मों के पुष्पों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने हुडा व बागबानी विभाग के अधिकारियों से पंचकूला में एक बड़े पुष्प गार्डन का निर्माण करवाने के लिए कहा।
4 of 5
Panchkula Spring Festival 2017
इस अवसर पर विधायक ने स्कूली बच्चों की विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया। इनमें रंगोली, पेंटिंग, टैटू मेकिंग, पर्यावरण प्रश्नोत्तरी, हास्य कवि सम्मेलन, फैंसी ड्रेस, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट, फेस पेंटिंग, पोट पेंटिंग, ड्यूट डांस शामिल रहे। वहीं, कार्यक्रम में वरिष्ठ नागरिकों ने शानदार नृत्य पेश किया। वरिष्ठ नागरिकों ने प्रेम रतन धन पायो... व पान खाए संइयां हमार... गीत पर शानदार प्रस्तुत दी।
बेबी शो के परिणाम
इस शो में तीन कैटेगरी में परिणाम घोषित किया गया। पहली कैटेगरी में छह माह से डेढ़ साल के बच्चों में मेल कैटेगरी में मिवान ओहरी पहले, मानवीक दूसरे स्थान पर रहे। वहीं, गर्ल्स में हंसिका चौधरी पहले, रायना भारद्वाज ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, डेढ़ से तीन वर्ष आयु वर्ग पुरुष में विहान पहले, भूपेंद्र सिंह दूसरे स्थान पर रहे। जबकि गर्ल्स में तनवी मिश्रा ने पहला, हैरीत ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। वहीं, तीन से चार साल आयुवर्ग में लड़कों में युने चड्ढा ने पहला और रिधान राठी ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं, लड़कियों में नवजोत कौर ने पहला व दिव्यांशी ने दूसरा स्थान प्राप्त किया।