भारत-पाक सीमा पर बमियाल सेक्टर में पड़ती सिंबल स्कोल बीओपी पर पकड़े गए कबूतर में बंधी पर्ची से देश को धमकी मिली है।
विज्ञापन
2 of 7
कबूतर से मिली देश को धमकी
कबूतर के गले में एक कागज पर हाथ से उर्दू में लिखा संदेश मिला है। इस पीएम मोदी के नाम लिखे इस संदेश में कहा गया है कि मोदी पाकिस्तान का बच्चा बच्चा लड़ने के लिए तैयार है। कश्मीर पर जुल्म का बदला लिया जाएगा। यह सन 1971 का वाला पाकिस्तान नहीं है-लश्कर-ए-तोएबा।
विज्ञापन
3 of 7
कबूतर से मिली देश को धमकी
गौरतलब है कि इसके पहले दीनानगर में गुब्बारे और तरतारन में कबूतर के पकड़े जाने के बाद पठानकोट जिले के सीमावर्ती गांव ढींडा में बीएसएफ 132 बटालियन ने एक और कबूतर को पकड़ा जो पाकिस्तान से धमकी की पर्ची लाया था। यह जानकारी बीएसएफ के कंपनी कमांडर आईपी भाटिया ने दी।
4 of 7
कबूतर से मिली देश को धमकी
आईपी भाटिया ने बताया कि इस कबूतर के गले में एक पर्ची थी। पर्ची में उर्दू में आतंकी संगठन लश्कर-ए-तोयबा की ओर से मोदी को धमकी दी गई है। जानकारी के अनुसार यह ट्रेंड कबूतर है और उसे बीएसएफ की पोस्ट पर भेजा गया है। कबूतर की जांच की जा रही है। कबूतर इस समय बीएसएफ के पास है।
विज्ञापन
5 of 7
खेमकरण में बीएसएफ ने पकड़ा जासूसी कबूतर
इससे पहले तरतारन में सेक्टर खेमकरण में तैनात बीएसएफ की 191 बटालियन के जवानों ने इस जासूसी कबूतर को पकड़ा। कबूतर के पैर पर उर्दू भाषा में एक संदेश लिखा था। बीएसएफ ने संदेश की वीडियोग्राफी करके फिरोजपुर हेडक्वार्टर में जांच लिए भेजी है।
विज्ञापन
6 of 7
पाकिस्तान से आए गुब्बारे पर उर्दू में लिखा पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
पाक की नापाक हरकत यही नहीं रूकी। दीनानगर के निकटवर्ती गांव कुंडे घेसल में कुछ गुब्बारे गिरे और इन्हें देखकर इलाके के लोगों में दहशत फैल गई। जानकारी के अनुसार गांव के नंबरदार चनन सिंह के घर के पास दो गुब्बारे गिरे थे। लोगों को जब पता चला कि यह गुब्बारे पाकिस्तानी हैं तो लोगों में दहशत फैल गई।
पाकिस्तान से आए गुब्बारे पर उर्दू में लिखा पोस्टर
- फोटो : अमर उजाला
इन गुब्बारों पर उर्दू भाषा में लिखा हुआ पोस्टर भी चस्पा था। नंबरदार ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दे दी। दोनों गुब्बारों पर हस्त लिखित पोस्टर पर लिखा है कि मोदी सुन ले अजुबी की तलवारें अभी भी हमारे पास है। एसएचओ ने बताया कि इस घटना की जानकारी उच्चधिकारियों को दे दी गई है। पुलिस गहनता से जांच कर रही है।