फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: कैप्टन की जीत का जश्न मनाने के लिए पाकिस्तान से आई ये महिला, देखिए

Tue, 14 Mar 2017 09:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
1 of 9
अरुसा आलम
पंजाब विधानसभा चुनाव में कैप्टन अमरिंदर सिंह की जीत का जश्न न केवल देश में मनाया गया, बल्कि इसमें शामिल होने को पाकिस्तान से एक महिला भी आईं। जानिए कौन है ये?
विज्ञापन

2 of 9
Captain Amarinder Singh - फोटो : अमर उजाला
ये महिला है पाकिस्तान की पूर्व महिला पत्रकार अरुसा आलम। वे कैप्टन अमरिंदर सिंह की करीबी मित्र हैं और अकसर इंडिया आती हैं। दोनों को कई बार साथ साथ देखा गया। 2007 में मुख्यमंत्री रहने के दौरान कैप्टन पाकिस्तान गए थे और वहां अरुसा से उनकी मुलाकात हुई। उसके बाद अरुसा चंडीगढ़ तक आईं और एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कैप्टन से अपनी नजदीकियों का दावा किया था। अभी वे फिर से नजर आईं चंडीगढ़ में।
विज्ञापन

3 of 9
Captain Amarinder Singh - फोटो : अमर उजाला
पंजाब विधानसभा चुनाव में पहली बार त्रिकोणीय मुकाबले के बीच 77 सीटें लेकर कांग्रेस पार्टी ने पंजाब में मौजूदा सत्ताधारी शिअद-भाजपा गठबंधन की दस साल पुरानी सत्ता को गिरा दिया। साथ ही, सूबे में पहली बार विधानसभा चुनाव लड़ रही आप का सत्ता में आने का सपना भी चकनाचूर कर दिया। बैंस बंधुओं को लोक इंसाफ पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव में उतरी आप को 20 और शिअद-भाजपा गठबंधन को 18 सीटें मिलीं।

4 of 9
Captain Amarinder Singh - फोटो : अमर उजाला
इसके साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजय रथ का घोड़ा रोककर कैप्टन ने कांग्रेस मुक्त भारत का सपना देख रही भाजपा के सपने को कांग्रेस ने पंजाब में धराशायी कर दिया है। भाजपा का शिअद संग गठबंधन की मोह ही पंजाब में इतनी बड़ी दुर्गति का कारण बना है। बड़ी वजह यह भी है कि भाजपा ने पंजाब में अन्य राज्यों की तरह पूरी तरह फोकस नहीं किया। पार्टी यहां पूरी तरह मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल और स्थानीय नेता भरोसे पर रही।

 
विज्ञापन

5 of 9
Captain amarinder singh - फोटो : अमर उजाला
देश के पांच राज्यों में हुए लोकतंत्र के इस उत्सव में कांग्रेस जहां पंजाब से उदय की तैयारी कर रही है। वहीं भाजपा छोड़ कांग्रेस का दामन थाम चुके नवजोत सिंह सिद्धू कैप्टन के बाद कांग्रेस की नैया के खेवनहार बनने की भूमिका में है। सिद्धू ने साफ कर दिया है कि यह लोगों के आस और विश्वास की जीत है। उन्होंने पंजाब से कांग्रेस के रिवाइवल की घोषणा भी कर दी है। ऐसे में भाजपा छोड़ कांग्रेस में शामिल हुए सिद्धू का सर्वाइवल भी कांग्रेस के रिवाइवल के साथ ही होगा।
विज्ञापन

6 of 9
Captain Amarinder Singh - फोटो : अमर उजाला
पंजाब विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को कुल 59,45,899 वोटों के साथ 38.77 फीसदी वोट मिले, शिअद को 3898161 वोटों के साथ 25.42 वोट मिले। जबकि आम आदमी पार्टी को 36,62,665 वोटों के साथ 23.88 फीसदी वोट मिले। भाजपा को 8,33,092 वोटों के साथ 5.43 फीसदी वोट हासिल हुए। बहुजन समाज पार्टी को इन चुनावों में कोई सीट तो नहीं मिली, लेकिन उसे कुल 2,34,400 वोटों के साथ कुल 1.53 फीसदी वोट मिले।
विज्ञापन

7 of 9
Punjab Election - फोटो : अमर उजाला
जीत के बाद दोपहर बाद कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने होमटाउन पहुंच गए। सबसे पहले वह अपने पूर्वजों के ऐतिहासिक किला मुबारक में गए, वहां उन्होंने पटियाला के संस्थापक बाबा आला सिंह के धुने पर माथा टेका। इसके बाद कैप्टन ने ऐतिहासिक श्री काली माता मंदिर में भी माथा टेका। फिर वह अपने आवास स्थान मोती महल चले गए। इस मौके पर कैप्टन पार्टी के इस शानदार प्रदर्शन को लेकर काफी उत्साहित दिखे।

8 of 9
Punjab Election - फोटो : अमर उजाला
कैप्टन ने कहा कि यह जीत पंजाब के लोगों का उनको 75वें जन्मदिन पर दिया गया तोहफा है। इसके लिए वह उनके शुक्रगुजार हैं। गाड़ियों के काफिले के साथ पहुंचे कैप्टन का इस दौरान लोगों ने फूल की बारिश करके स्वागत किया। लोगों के बड़े हुजूम ने कैप्टन को घेर लिया। उन्होंने कहा कि पंजाब के लोग बादल सरकार के भ्रष्ट शासन से पूरी तरह से तंग आ चुके थे। दिल्ली में आप सरकार की बुरी कारगुजारी भी लोग देख चुके थे।

 
विज्ञापन

9 of 9
Punjab Election - फोटो : अमर उजाला
कैप्टन ने कहा कि वह पंजाब के लोगों के धन्यवादी हैं। साथ ही कहा कि पंजाब के लोगों के साथ जो वादे किए वह पूरे किए जाएंगे। इस मौके पर परनीत कौर ने कहा कि पंजाब के लोगों ने कैप्टन अमरिंदर सिंह की ओर से साल 2002 से 2007 तक कांग्रेस के राज में किए विकास कार्यों में विश्वास जताया है। परनीत ने कहा कि जिस तरह से पंजाब के लोगों ने कांग्रेस के उम्मीदवारों को भारी बहुमत से जितवाया है, उसके लिए वह हर वोटर का धन्यवाद करती हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें