पंजाब में पठानकोट के एयरफोर्स स्टेशन पर हुए आतंकी हमले से गुस्साए लोगों ने पाकिस्तान का झंडा फूंका। सुरक्षा और कड़ी कर दी गई है। तस्वीरें।
विज्ञापन
पठानकोट आतंकी हमला, पाक का झंडा फूंका, तस्वीरें
2 of 23
शिव सेना हिंदुस्तान व हिंदू जागृति मंच व विश्व हिंदू परिषद की ओर से आईएसआई का पुतला जलाया। इस दौरान शिव सेना हिंदुस्तान के प्रदेश चेयरमैन सतीश महाजन, जिला प्रधान विक्की महाजन, जिला चेयरमैन सुरेश कुमार व हिंदू जागृति मंच के चेयरमैन नितिन महाजन, विश्व हिंदू परिषद के पंकज ने कहा कि घटना दुर्भागयपूर्ण है। जब भी भारत दोस्ती का हाथ बढ़ाता है तो पाकिस्तान हमेशा ही पीठ में छुरा घोंपता है।
विज्ञापन
पठानकोट आतंकी हमला, पाक का झंडा फूंका, तस्वीरें
3 of 23
आतंकी हमले के पीछे जैश ए मोहम्म्मद संगठन का हाथ बताया जा रहा है। आतंकियों ने पाकिस्तान के बहावलपुर से सीमा पार की, फिर जम्मू-कश्मीर से पंजाब के पठानकोट में घुसे थे। पाकिस्तान का हाथ होने के सुबूत मिलते ही लोगों ने पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी की और झंडा जलाया।
पठानकोट आतंकी हमला, पाक का झंडा फूंका, तस्वीरें
4 of 23
आतंकी हमले के बाद पठानकोट एयरफोर्स स्टेशन के बाहर सुरक्षा व्यवस्था चाक चोबंद कर दी गई है। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवान तैनात हैं। हर आने-जाने वाले की तलाश ली जा रही है। वहीं लोगों में भी आतंकी हमले को लेकर काफी गुस्सा है।
विज्ञापन
पठानकोट आतंकी हमला, पाक का झंडा फूंका, तस्वीरें
5 of 23
पठानकोट हमले में सेना की तरफ से पहली बार आधुनिक तकनीकों से लैस एमआई 35 हेलीकॉप्टर का इस्तेमाल किया गया। एयरफोर्स स्टेशन फाइटर एयरबेस है, जहां से सेना के जंगी जहाज उड़ान भरते हैं और इसकी सुरक्षा में एमआई 35 हेलीकॉप्टर लगाया गया।
विज्ञापन
पठानकोट आतंकी हमला, पाक का झंडा फूंका, तस्वीरें
6 of 23
हालांकि बहादुरगढ़ से स्पेशल वेपन टेक्टिस टीम (स्वैट) पठानकोट में सर्च आपरेशन चला रही थी, लेकिन इनको एयरफोर्स स्टेशन के अंदर नहीं जाने दिया गया।
विज्ञापन
पठानकोट आतंकी हमला, पाक का झंडा फूंका, तस्वीरें
7 of 23
सुबह तीन बजकर पांच मिनट पर फाइटर एयरबेस पर आतंकी हमला हुआ। आतंकवादी धीरा गांव की तरफ से सटी दीवार को फांदकर एयरफोर्स स्टेशन के भीतर घुसे। इसके बगल में ही सिविल एयरपोर्ट और स्कूल भी है। अंदर घुसते ही आतंकवादियों ने फायरिंग शुरू कर दी, जिसके बाद सुरक्षा में तैनात जवानों ने क्रास फायरिंग की।
पठानकोट आतंकी हमला, पाक का झंडा फूंका, तस्वीरें
8 of 23
पंजाब पुलिस की पहली टीम करीब चार बजे धीरा गांव और ढाकी पुल पर पहुंच गई लेकिन आर्मी के जवान अंदर पहुंच चुके थे। कुछ समय बाद ही पठानकोट पहुंची एनएसजी की टीम ने भी तत्काल मोर्चा संभाला। सुबह साढ़े सात बजे तक फायरिंग जारी रही।
पठानकोट आतंकी हमला, पाक का झंडा फूंका, तस्वीरें
9 of 23
पठानकोट के एयरफोर्स एयरबेस स्टेशन पर आतंकवादी हमले में आपरेशन की कमान को नेशनल सिक्योरिटी गार्ड व आर्मी की टीम ने संभाला। इस पूरे आपरेशन से पंजाब पुलिस को दूर रखा गया।
पठानकोट आतंकी हमला, पाक का झंडा फूंका, तस्वीरें
10 of 23
पठानकोट में आतंकी हमले के बाद पंजाब पुलिस ने प्रदेश भर में अलर्ट जारी करते हुए सुरक्षा के इंतजाम कर दिए हैं। देखिए, चप्पे-चप्पे पर तैनात पंजाब पुलिस के जवान।
पठानकोट आतंकी हमला, पाक का झंडा फूंका, तस्वीरें
11 of 23
स्वैट की टीम और पुलिस के तमाम राजपत्रित अधिकारी एयरफोर्स स्टेशन के बाहर बत्ती लगी गाड़ियों में घूमते रहे। 11.30 के बाद एनएसजी और आर्मी की टीम ने अंदर ग्रेनेड फेंके। हेलीकाप्टर और टोही विमान की भी मदद ली गई।
पठानकोट आतंकी हमला, पाक का झंडा फूंका, तस्वीरें
12 of 23
ग्लोबल पोजिशनिंग सिस्टम से लैस टोही विमान ने एयरफोर्स स्टेशन के भीतर से कई चित्र लिए और बताया कि इमारत के भीतर आतंकवादी छिपे हुए हैं। इसके बाद हेलीकॉप्टर से रुक-रुककर फायरिंग जारी रखी गई।
पठानकोट आतंकी हमला, पाक का झंडा फूंका, तस्वीरें
13 of 23
पठानकोट में आतंकी हमले के बाद चप्पे-चप्पे पर तैनात पंजाब पुलिस के जवान।
पठानकोट आतंकी हमला, पाक का झंडा फूंका, तस्वीरें
14 of 23
पठानकोट में आतंकी हमले के बाद चप्पे-चप्पे पर तैनात पंजाब पुलिस के जवान।
पठानकोट आतंकी हमला, पाक का झंडा फूंका, तस्वीरें
15 of 23
पठानकोट में आतंकी हमले के बाद चप्पे-चप्पे पर तैनात पंजाब पुलिस के जवान।
पठानकोट आतंकी हमला, पाक का झंडा फूंका, तस्वीरें
16 of 23
पठानकोट में आतंकी हमले के बाद चप्पे-चप्पे पर तैनात पंजाब पुलिस के जवान।
पठानकोट आतंकी हमला, पाक का झंडा फूंका, तस्वीरें
17 of 23
पठानकोट के एयरफोर्स स्टेशन में आज जिस जगह आतंकी हमला हुआ, वहां के ढाकी एरिया के लोगों की नींद सुबह गोलियों की आवाज से खुली। देखिए, आंखों देखी।
पठानकोट आतंकी हमला, पाक का झंडा फूंका, तस्वीरें
18 of 23
ढाकी के रहने वाले दिनेश शर्मा ने बताया कि जब उन्होंने तड़के सुबह शोर सुना तो ऊपर जाकर देखा कि क्या हुआ है। एयर फोर्स की ओर से तेज आवाज वाले हेलिकॉप्टर सर्च ऑपरेशन के लिए लगा दिए गए और स्थानीय लोगों को भी एलर्ट कर दिया गया।
पठानकोट आतंकी हमला, पाक का झंडा फूंका, तस्वीरें
19 of 23
दिनेश शर्मा का घर एयर फोर्स स्टेशन से 700-800 मीटर दूर है। इस दौरान उन्होंने गोलियां चलने की तेज आवाज सुनी। शर्मा ने बताया कि एसपी की किडनैपिंग की खबर के बाद शनिवार को ही बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई थी।
पठानकोट आतंकी हमला, पाक का झंडा फूंका, तस्वीरें
20 of 23
वहीं, दूसरी ओर संदिग्ध व्यक्ति के मिलने के सूचना के बाद वह सतर्क हो गए। उन्होंने बताया कि पूरी रात संदिग्धों की तलाश के लिए हेलिकॉप्टर मंडराते रहे और वह ताजा जानकारी के लिए टीवी के सामने बैठे रहे।
पठानकोट आतंकी हमला, पाक का झंडा फूंका, तस्वीरें
21 of 23
सुरजीत सिंह ने बताया कि उन्होंने भी तड़के गोली चलने की आवाज सुनी। वहीं एयरफोर्स स्टेशन के पास स्थित डीएवी कॉलेज में भी हमले के मद्देनजर परीक्षा स्थगित कर दी गई। कॉलेज के प्रिंसिपल शमिंदर शर्मा ने बताया कि अब परीक्षा नौ जनवरी को होगी।
पठानकोट आतंकी हमला, पाक का झंडा फूंका, तस्वीरें
22 of 23
शर्मा ने कहा कि दीनानगर के बाद यहां हमले के बावजूद यहां शांति का माहौल है। उन्हें सुरक्षा बल पर विश्वास है कि वह आतंकियों को खत्म कर देंगे। उन्होंने बताया कि हमले के बावजूद उन्होंने नरोट जैमल स्थित पीसीएमएस में तैनात अपनी बेटी को काम करने भेजा।
इस समय क्षेत्र में बड़ी संख्या में सुरक्षा बल तैनात है। जगह-जगह बेरिकेडिंग लगाए गए हैं। पठानकोट आने और जाने वाले वाहनों पर पंजाब पुलिस की ओर से निगरानी रखी जा रही है।