हरियाणा भाजपा ने प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में एक बार फिर सुभाष बराला के नाम पर मोहर लग गई है। सीएम की मौजूदगी में ये घोषणा हुई। तस्वीरें।
विज्ञापन
हरियाणा: CM की मौजूदगी में भाजपाध्यक्ष बने सुभाष बराला
2 of 5
नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव रोहतक में कराया गया। सीएम मनोहर लाल खट्टर इस मौके पर मौजूद रहे। भारतीय जनता पार्टी हरियाणा के चुनाव अधिकारी ऋषि प्रकाश शर्मा ने इसकी घोषणा की।
विज्ञापन
हरियाणा: CM की मौजूदगी में भाजपाध्यक्ष बने सुभाष बराला
3 of 5
भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता वीर कुमार यादव ने बताया कि हरियाणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव अधिकरी अविनाश राय खन्ना (सांसद) ने हिमाचल(मंडी) से सांसद रामस्वरूप को पर्यवेक्षक नियुक्त किया था।
हरियाणा: CM की मौजूदगी में भाजपाध्यक्ष बने सुभाष बराला
4 of 5
प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव के बाद अब बाकी बचे जिलों में जिला अध्यक्ष नामित किए जाएंगे। इस समय प्रदेश में पंचकूला, अंबाला, कैथल, कुरुक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत, पलवल, मेवात, फतेहाबाद और दादरी में जिला अध्यक्षों का चुनाव पूरा हो चुका है।
हरियाणा: CM की मौजूदगी में भाजपाध्यक्ष बने सुभाष बराला
5 of 5
भाजपा का दावा है कि पार्टी किसी एक परिवार या व्यक्ति की पार्टी नहीं है। इसलिए हर तीन साल बाद पूरे लोकतांत्रिक तरीके से बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव कराये जाते हैं। यही कारण है कि भाजपा का साधारण से साधारण कार्यकर्ता भी राष्ट्रीय अध्यक्ष व साधारण से साधारण परिवार में जन्म लेने वाला देश का प्रधानमंत्री बन सकता है।