मुस्लिमों के मोहल्ले को किसी ने 'पाकिस्तानी ब्लॉक' लिख दिया तो भारी हंगामा मच गया। भाजपाई पहुंचे और उस जगह को पेंट कर, वहां जय श्री राम लिखने की मांग करने लगे।
विज्ञापन
2 of 10
Chandigarh News
दरअसल मामला चंडीगढ़ का है, यहां कॉलोनी नं-4 में एक मुस्लिम के घर के बाहर साफ तौर पर 'पाकिस्तानी ब्लॉक' लिख दिया गया। जिसके बाद इलाके में भारी हंगामा मच गया। मौके पर भारी पुलिस बल भी बुलानी पड़ी।
विज्ञापन
3 of 10
Chandigarh News
खबर फैलते ही शनिवार सुबह भाजपा के कार्यकर्ता मौके पर पहुंच गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया। इलाके में तनाव बढ़ते देख भारी पुलिस बल भी तैनात किया गया। मौके पर डीएसपी सतीश कुमार भी पहुंचे उन्होने उचित कार्रवाई का आश्वासन किया जिसके बाद लोग शांत हुए।
4 of 10
Chandigarh News
उधर, पुलिस ने कार्रवाई करते हुए उस दीवार को पहले चादर से ढका और फिर पेंट से रंग दिया गया। जिसपर बाद में भाजपाईयों ने भारत माता की जय लिख दिया। दरअसल, शहर में इस तरह खुलेआम पाकिस्तान परस्ती दिखाने की कोशिश किए जाने की यह पहली घटना है।
विज्ञापन
5 of 10
Chandigarh News
अंग्रेजी में लिखे गए ‘पाकिस्तानी ब्लॉक’ को पढ़कर वहां से निकलने वाले लोग सकते में आ गए लेकिन यह किसने लिखा और क्यों लिखा, इस पर कोई किसी से न सवाल करने को तैयार है और न ही कोई इस पर कुछ बोलना चाहता है।
विज्ञापन
6 of 10
Chandigarh News
हालांकि इस ब्लॉक में हिंदुओं की भी लगभग बराबर की संख्या है लेकिन इस ब्लॉक की गली जहां से शुरू होती है, वहां एक मकान की दीवार पर पेंट से ‘पाकिस्तानी ब्लॉक’ लिख दिया गया है।
विज्ञापन
7 of 10
Chandigarh News
खास बात यह है कि हाल ही में पाकिस्तानी ब्लॉक लिखकर कालोनी के एक एरिया को बाकी से अलग दिखाने की इस घटना की भनक इलाका पुलिस और यहां तक कि खुफिया एजैंसियों को भी नहीं लग पाई। इससे इलाका पुलिस और खुफिया एजैंसियों की शहर में सक्रियता पर सवाल खड़े हो रहे हैं।
8 of 10
Chandigarh News
कालोनी के लोगों का कहना है कि जिस व्यक्ति की दीवार पर ‘पाकिस्तानी ब्लॉक’ लिखा गया है, उसे भी नहीं पता कि यह कौन लिख गया लेकिन लिखावट देखकर माना जा रहा है कि यह रात के अंधेरे में नहीं, बल्कि दिन में ही लिखा गया है। घटना कॉलोनी नं-4 के ब्लॉक-ई का है।
9 of 10
Chandigarh News
जिसने लिखा है उसकी जांच की जाए, आज ‘पाकिस्तानी ब्लॉक’ लिखा है कल कुछ और भी लिखा जा सकता है। ऐसा क्यों हुआ, ये कौन लोग हैं इसकी जांच होनी चाहिए -इस्लामुद्दीन, मकान मालिक
जिसने लिखा है उसकी जांच की जाए, आज ‘पाकिस्तानी ब्लॉक’ लिखा है कल कुछ और भी लिखा जा सकता है। ऐसा क्यों हुआ, ये कौन लोग हैं इसकी जांच होनी चाहिए -इस्लामुद्दीन, मकान मालिक