पाकिस्तान से एक बार फिर गुब्बारा देश में आया और इस बार उसके साथ जो चीज बंधी मिली और उस पर जो लिखा था, वो काफी हैरान करने वाला था।
विज्ञापन
2 of 5
सिरसा में पाकिस्तानी नोट से बंधा मिला पाकिस्तानी गुब्बारा
मामला हरियाणा के सिरसा का है। एक पाकिस्तानी गुब्बारा और उसमें लिपटे हुए पांच हजार के पाकिस्तानी नोट ने हड़कंप मचा दिया। संभावना जताई जा रही है कि ये गुब्बारा सिरसा वायु सीमा से करीब 120 किलोमीटर दूर पंजाब के फिरोजपुर क्षेत्र से लगती पाकिस्तानी सीमा क्षेत्र से आया है।
विज्ञापन
3 of 5
सिरसा में पाकिस्तानी नोट से बंधा मिला पाकिस्तानी गुब्बारा
नोट पर स्टेट ऑफ पाकिस्तान लिखा हुआ है। यह गुब्बारा बड़ागुढ़ा थाना क्षेत्र के गांव छतरियां में सती माता के मंदिर के निकट खेतों में मिला है। सूचना पाकर बड़ागुढ़ा पुलिस ने तुरंत मौके पर पहुंचकर गुब्बारे को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है।
4 of 5
सिरसा में पाकिस्तानी नोट से बंधा मिला पाकिस्तानी गुब्बारा
सूत्रों के अनुसार सुरक्षा जांच एजेंसियों का कहना है कि पाकिस्तान के जन्मदाता मोहम्मद अली जिन्ना की तस्वीर वाला पांच हजार का नोट नकली है। इस घटना से पहले भी सिरसा में कई गुब्बारा नुमा चीजें मिली हैं, लेकिन ये पाकिस्तान से नहीं, बल्कि मौसम विभाग और सुरक्षा एजेंसियों द्वारा ही आसमान में छोड़े गए थे। पाकिस्तान से गुब्बारा पहली बार सिरसा जिले में आकर गिरा है। इंटेलीजेंस एजेंसियां मामले की जांच में जुटी हुई हैं।
सिरसा में पाकिस्तानी नोट से बंधा मिला पाकिस्तानी गुब्बारा
थाना प्रभारी यादविंद्र सिंह ने बताया कि गुब्बारा गुलाबी रंग का था, जिस पर पांच हजार का एक नोट बंधा हुआ था। उन्होंने बताया कि नोट पर पाकिस्तानी बैंक का नाम दर्ज है, हम नोट को जांच के लिए मधुबन भेजेंगे। बता दें कि पिछले वर्ष अक्तूबर में कश्मीर से सिरसा पहुंची सेबों की खेप में कई सेबों पर हिंदुस्तान विरोधी नारे लिखे हुए मिले थे। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ देशद्रोह का मामला दर्ज किया था। अभी मामले में जांच जारी है।