सीमा पर पाकिस्तान अब घुसपैठ नहीं कर पाएगा और अगर कोशिश भी की तो भारी अंजाम भुगतना पड़ेगा। जानिए BSF ने ऐसी क्या तैयारी की है।
विज्ञापन
2 of 6
- फोटो : File Photo
पाकिस्तान की तरफ से घुसपैठ और तस्करी रोकने के लिए पंजाब बॉर्डर पर लेजर वॉल, लेजर सैंसर और गन लगाने का काम शुरू कर दिया गया है। इन्हें लगाने में रावी दरिया, सरकंडे वाली जगह तथा कमजोर फेंसिंग वाली जगहों पर भी ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है।
विज्ञापन
3 of 6
भारत-पाक सीमा
- फोटो : File Photo
BSF अफसरों का मानना है, इससे फुलप्रूफ सिक्युरिटी तो होगी ही, साथ-ही-साथ चुनौतियां भी कम होंगी। उड़ी और फिर पठानकोट हमले के बाद होम मिनिस्टर राजनाथ सिंह ने सिक्युरिटी को मजबूत बनाने के लिए इस ओर सख्ती से पहल की थी।
4 of 6
ये सिस्टम परखने के लिए हमारे एक्सपर्ट्स ने टर्की, ग्रीस, बुल्गारिया जैसे देशों का मुआयना किया था, जिनके बार्डर पर भी ये सिस्टम लगे हुए है। इस सिस्टम को अच्छी तरह से देखने के बाद इस सिस्टम को मंजूरी दी गई।
विज्ञापन
5 of 6
- फोटो : फाइल फोटो
इस तकनीक को राजस्थान, जम्मू-कश्मीर और बांग्लादेश बॉर्डर पर भी लगाया जाना है। अकेले जम्मू-कश्मीर और पंजाब बॉर्डर पर 45 लेजर वॉल लगाई जानी हैं। पंजाब के 554 किमी बार्डर के बीच करीब 16 किमी का इलाका ऐसा है, जो रावी दरिया और सरकंडों से ढका हुआ है।
इस पूरे 16 किमी के इलाके में फेंसिंग नहीं लग सकती और ना ही जवान सही तरीके से तैनात हो सकते हैं और बार्डर के उस पार के लोग इसी का फायदा उठाते हैं। इसीलिए इन अत्याधुनिक एक्यूपमैंट को यहां लगाने पर खास ध्यान दिया जा रहा है।