फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलविदा अंजुम: 4 माह पहले बयां कर दी थी 'मौत' की हकीकत

विज्ञापन
1 of 8
अलविदा धड़कनों को तब कहना जब खुदा को तेरी जरूरत हो..........। मौत से क्या उसे डराओगे जिसने मरना जिंदगी से सीखा। सरदार अंजुम ने 4 माह पहले चंद लफ्ज बयां किए थे, जो अब हकीकत में बदल गए। बेबाकी और क्रांतिकारी सोच के सरदार अंजुम के माथे पर कभी खुद को लेकर शिकन नहीं नजर आई।

विज्ञापन

अलविदा अंजुम: 4 माह पहले बयां कर दी थी 'मौत' की हकीकत

2 of 8
शुगर के बाद गैंगरीन ने कुछ इस कदर बरपाया कि अपने हाथों की अंगुलियों से देश को नई दिशा देने वाले साहित्यकार और शायर पद्म भूषण सरदार अंजुम को हार्ट अटैक के बाद किडनी संबंधी समस्याओं के बाद शुगर और गैंगरीन से बचने के लिए लक्जरी होंडा अकॉर्ड भी गिरवी रखनी पड़ी।

विज्ञापन

अलविदा अंजुम: 4 माह पहले बयां कर दी थी 'मौत' की हकीकत

3 of 8
सरदार अंजुम ने कहा था कि ..वो और थे जो डूब गए एक बूंद में, हम लेकर अपने सिर पर समंदर लेकर खड़े हैं। मौत से बेखौफ सरदार अंजुम कहते हैं कि मुझे खुद की परवाह करने के लिए वक्त ही नहीं मिला, लेकिन जब शरीर ने धोखा शुरू किया तो घरवालों के कहने पर मुझे अस्पताल का सहारा लेना पड़ा।

अलविदा अंजुम: 4 माह पहले बयां कर दी थी 'मौत' की हकीकत

4 of 8
पद्मश्री सरदार अंजुम को अब तक 50 से अधिक अवार्ड मिल चुके हैं। इसमें मिलेनियम पीस अवार्ड, पद्म भूषण, पद्मश्री लिटरेरी अवार्ड, पंजाब रत्न, क्लिंटन लिटरेचर एंड एजुकेशन अवार्ड मिल चुके हैं। हालांकि पंजाब सरकार की ओर से घोषित शिरोमणि साहित्यकार अवॉर्ड भी ठुकरा दिया था।

विज्ञापन

अलविदा अंजुम: 4 माह पहले बयां कर दी थी 'मौत' की हकीकत

5 of 8
हमसफर होता जो कोई तो बांट लेते दुनिया, राह चलते लोग कहां समझे मेरी मजबूरियां.....।  मशहूर साहित्यकार और शायर सरदार अंजुम की मई में तबियत ठीक होने के बाद जब सेक्टर-दो स्थित निवास पर पहुंचे तो उनसे मुलाकात करने वालों के बीच खास बातचीत में इन पंक्तियों का जिक्र किया था।

विज्ञापन

अलविदा अंजुम: 4 माह पहले बयां कर दी थी 'मौत' की हकीकत

6 of 8
बेबाक टिप्पणी करने और मौत से बेफिक्र सरदार अंजुम को शायद इस बार अहसास हो गया था कि उनकी तबियत इस बार पूरी तरह ठीक नहीं होगी। उन्होंने इस बात का भी जिक्र किया था कि मुझे दवाओं से अधिक दुआएं और कविताएं ताकत देती हैं। उनकी पत्नी ने कहा कि लेखनी को कभी भी विराम नहीं देने वाले अंजुम ने चंद पंक्तियां लिखी जिसमें जिंदगी के अनुभवों और इसके हश्र का जिक्र किया। उनकी पत्नी की आंखे छलक गई।

विज्ञापन

अलविदा अंजुम: 4 माह पहले बयां कर दी थी 'मौत' की हकीकत

7 of 8
अंजुम अब तक 25 किताबें लिख चुके अंजुम को 2005 में साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था। हिन्दी, उर्दू और पंजाबी के महारथी थे। आतंकवाद के दौर में उन्होंने देश के लिए कई रचनाएं लिखीं, जिसके लिए उन्हें देश विदेश में ख्याति मिला।

विज्ञापन

अलविदा अंजुम: 4 माह पहले बयां कर दी थी 'मौत' की हकीकत

8 of 8
अंजुम की किताब और अवॉर्डः अंजुम की अब तक की लिखी किताबों में रक्स ए-शबनम, दामन-ए गुल, घरौंदा, पत्थर के पंख, सूरत की मौत आदि मुख्य हैं। उन्हें मिलेनियम पीस अवॉर्ड सहित 17 स्टेट अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें