गुरदासपुर के पूर्व एसपी सलविंदर सिंह की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। अब उनकी दो शादियों के मामले की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। देखिए मामला।
विज्ञापन
SP सलविंदर पर नई आफत, दो शादियों की जांच के आदेश
2 of 6
एक तरफ पठानकोट आतंकी हमले को लेकर सलविंदर सिंह नेशनल इनवेस्टिगेशन एजेंसी (एनआईए) की जांच के दायरे में हैं। दूसरी तरफ, उनके दो विवाह करने के मामले में डीजीपी ने जांच के आदेश दे दिए।
विज्ञापन
SP सलविंदर पर नई आफत, दो शादियों की जांच के आदेश
3 of 6
टांडा की एक महिला की ओर से एसपी सलविंदर सिंह पर लगाए गए विवाह के आरोपों की खबरों के बाद डीजीपी सुरेश अरोड़ा ने तथ्यों की पूरी पड़ताल के लिए जांच के आदेश दिए हैं। डीजीपी ने होशियारपुर की एसएसपी धनप्रीत कौर को इस मामले की पूरी पड़ताल कर जल्द से जल्द रिपोर्ट देने को कहा है।
SP सलविंदर पर नई आफत, दो शादियों की जांच के आदेश
4 of 6
टांडा की करनजीत कौर और उसके बेटे ने एसपी सलविंदर पर आरोप लगाए थे। करनजीत कौर का कहना था कि सलविंदर सिंह ने उसे धोखे में रख कर उससे शादी की। उसका सोलह साल का बेटा भी है।
विज्ञापन
SP सलविंदर पर नई आफत, दो शादियों की जांच के आदेश
5 of 6
मोहल्ला बारादरी निवासी करनजीत कौर का कहना था कि 1994 में सलविंदर सिंह होशियारपुर में एएसआई थे। उसी दौरान वह अपनी एक सहेली के जरिए उनके संपर्क में आई थी। नौ अप्रैल 1994 को अपने माता-पिता की मौजूदगी में उसने गुरुद्वारा शहीदां समस्तपुर, जालंधर में सलविंदर सिंह के साथ विवाह किया था। इसके बाद कई जगह सलविंदर बतौर एसएचओ तैनात रहे, वह भी उसके साथ ही रही।
टांडा में भी सलविंदर उसके साथ ही रहे। 21 दिसंबर 1999 को उनके बेटे का जन्म हुआ। इसके नौ महीने बाद सलविंदर उसे छोड़ कर चले गए। उन्होंने शादी के सारे सबूत भी मिटा दिए। करनजीत कौर ने इस संबंध में पुलिस को शिकायत भी दी थी, लेकिन सलविंदर के रसूख के चलते कोई कार्रवाई नहीं हुई थी। करनजीत कौर ने मांग की है कि उसकी बात सच साबित करने के लिए उसके बेटे का डीएनए टेस्ट करवाया जाए।