सेना भर्ती रैली (फाइल फोटो)
- फोटो : अमर उजाला
रैली मैदान में ये प्रमाण पत्र लेकर आना जरूरी
भर्ती के लिए उम्मीदवारों को रैली मैदान में असल दस्तावेजों के साथ-साथ दो सत्यापित प्रतियां साथ लानी होगी। जिसमें मुख्य रूप से लेजर प्रिंटर से निकाला गया अच्छी क्वालिटी का एडमिट कार्ड, 20 पासपोर्ट साइज फोटो, असली शिक्षा प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र अथवा धर्म प्रमाण पत्र और चरित्र प्रमाण (तहसीलदार या एसडीएम के हस्ताक्षर के साथ) पत्र लाना अनिवार्य है। 21 साल से कम आयु वाले उम्मीदवारों को अविवाहित प्रमाण पत्र भी देना होगा। इसके अलावा जिन उम्मीदवारों के पास जरूरी दस्तावेजों की मूल प्रतिलिपि नहीं होगी उनकों रैली में हिस्सा नहीं लेने दिया जाएगा।