फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑनलाइन पेमेंट करें तो जरा संभल कर रहें, पैसा डूब सकता है, पढ़ें आपबीती

Mon, 20 Nov 2017 09:09 AM IST
शनि शर्मा/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
1 of 10
ऑनलाइन शॉपिंग - फोटो : Market Land
ऑनलाइन शॉपिंग और ऑनलाइन पेमेंट का सबसे बड़ा नेगेटिव इफेक्ट सामने आया है, जिसके बारे में जानकर होश उड़ जाएंगे तो पढ़िए और अपना पैसा बचाइए।
विज्ञापन

2 of 10
ऑनलाइन शॉपिंग
हरियाणा के रोहतक में ऐसा मामला सामने आया है, जिसके बारे में जानकर झटका लगेगा और फिर ऑनलाइन पेमेंट करने से पहले सौ बार सोचेंगे। मात्र 11 दिन के लिए खुली एक ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी ने झूठे दावे करके हजारों ग्राहकों से करोड़ों रुपये ठग लिये। ग्राहकों ने ऑनलाइन ऑर्डर करके कंपनी में रुपये तो जमा करा दिये, लेकिन उन्हें न तो सामान मिला और न ही रुपये वापस मिले। जब ग्राहकों को फर्जीवाड़े का पता चला तो कंपनी की वेबसाइट सर्वर से गायब हो गई।
विज्ञापन

3 of 10
Online shopping
अब सांपला के एक ग्राहक की शिकायत पर कंपनी के खिलाफ सांपला थाने में धोखाधड़ी का केस दर्ज किया गया है। गांव दत्तौड़ निवासी कृष्णलाल कौशिक ने बताया कि उन्होंने शॉपाज डॉट कॉम ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी में 8 मई 2017 को एक मोबाइल बुक किया था। कृष्णलाल ने ऑनलाइन मोबाइल का पेमेंट किया और 12499 रुपये कंपनी के खाते में जमा करा दिए। उनका ऑर्डर का नंबर 105050 था।

4 of 10
ऑनलाइन शॉपिंग
कृष्ण लाल ने बताया कि कि कंपनी ने सात दिन के अंदर मोबाइल की डिलीवरी करने की बात कही थी। लेकिन दो महीने बाद भी न तो मोबाइल मिला न ही खाते में रुपये वापस आये। जब दो महीने तक कंपनी की तरफ से कृष्णलाल को मोबाइल नहीं भेजा गया और न ही खाते में रुपये वापस आये तो उन्होंने कंपनी की वेबसाइट पर जाकर जांच पड़ताल की। इसके बाद कृष्णलाल ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

5 of 10
Online shopping
यूं चलता था ठगी का खेल
कंपनी की तरफ से बड़े शातिर तरीके से ग्राहकों को ठगा गया। पहले तो कंपनी की तरफ से अपने प्रोडक्ट पर शानदार ऑफर दिये गये, ताकि ग्राहक लालच में आकर उनकी वेबसाइट से सामान खरीदे। अन्य वेबसाइट के मुकाबले कम कीमत पर सामान मिलने के लालच में ग्राहक ऑनलाइन ऑर्डर बुक कर देते थे। ऑनलाइन ही कंपनी को पेमेंट कर दी जाती थी।
विज्ञापन

6 of 10
ऑनलाइन शॉपिंग
रुपये आने के करीब तीन दिन बाद कंपनी की तरफ से ग्राहक के पास मैसेज आता था कि उनका ऑर्डर कैंसिल हो गया है। साथ ही मैसेज में लिखा होता था कि सात दिन के अंदर ग्राहक द्वारा दी गई राशि उनके बैंक खाते में जमा कर दी जाएगी। लेकिन खाते में रुपये जमा नहीं किये जाते थे। कंपनी की तरफ से अपनी वेबसाइट पर कस्टमर केयर का 180030029549 नंबर दिया गया था।
विज्ञापन

7 of 10
ऑनलाइन शॉपिंग
दावा किया गया था कि इस नंबर पर कॉल करने पर कोई चार्ज नहीं लगेगा। यह टोल फ्री नंबर होगा। मगर जब ग्राहकों ने खुद के साथ हुए फर्जीवाड़े की शिकायत करने के लिए संबंधित नंबर पर कॉल की तो उन्हें बात करने का चार्ज देना पड़ा। ग्राहकों के मोबाइल से बैलेंस कट गया। कृष्णलाल ने बताया कि इस नंबर पर एक महिला बात करती थी। वह ग्राहकों से कहती थी कि एक सप्ताह के अंदर सारा रुपया खाते में आ जाएगा।

 

8 of 10
ऑनलाइन शॉपिंग
एक को शुरू और 11 मई को बंद हो गई कंपनी
कंपनी ने मात्र ग्यारह दिनों में देश भर के अलग अलग हिस्सों में रहने वाले लोगों से लाखों रुपये की ठगी की। ग्राहक कृष्णलाल के अनुसार आरोपियों के द्वारा एक मई 2017 को कंपनी बनाई गई थी। इसके बाद 11 मई तक कंपनी की वेबसाइट खुल रही थी। इसके बाद जब ग्राहकों ने वेबसाइट पर जाना चाहा तो वह नहीं जा सके। हैरत की बात यह है कि वेबसाइट पर ग्राहकों ने अधिक तर ऑर्डर एक से ग्यारह मई के बीच ही किये।

9 of 10
ऑनलाइन शॉपिंग
कंपनी ने एक बड़ी कंपनी के मोबाइल के नाम पर ग्राहकों से सबसे ज्यादा ठगी की। ग्राहकों के अधिकतर रिव्यू में रेडमी नोट4 मोबाइल का जिक्र है। इस मोबाइल को कंपनी की तरफ से 12499 रुपये देने की बात कही गई थी। उस समय अन्य वेबसाइट पर इस मोबाइल का मूल्य ज्यादा था। इस कारण ग्राहकों ने लालच में मोबाइल की बुकिंग कर दी थी। लेकिन बाद में सभी ग्राहकों के हाथ निराशा लगी।

 
विज्ञापन

10 of 10
ऑनलाइन शॉपिंग - फोटो : डेमो
राष्ट्रीय उपभोक्ता फोरम में शिकायतों की भरमार  
कंपनी के फर्जीवाड़े का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि इसके खिलाफ राष्ट्रीय उपभोक्ता शिकायत फोरम में शिकायतों की भरमार है। फोरम की वेबसाइट पर कंपनी के बारे में रिव्यू भी लिखे गये है। अधिकतर में ग्राहकों ने लिखा है कि कंपनी की तरफ से उनका पैसा वापस नहीं किया गया। मामले की जांच फिलहाल साइबर सैल को दी गई है। पुलिस जांच में अभी तक सामने आया है कि आरोपी पदाधिकारियों ने अब किसी अन्य नाम से दूसरी वेबसाइट पंजीकृत कर ली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें