फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों को मार मां-बाप ने भी जान दी, एक चिता पर संस्कार

विज्ञापन
1 of 6
कुरुक्षेत्र जिले में आज एक दंपति ने बच्चों को जहर देने के बाद खुद भी निगल लिया। चारों की मौत हो गई। सुसाइड नोट में लिखी अंतिम इच्छा के मुताबिक उनका संस्कार हुआ। देखिए, तस्वीरें।
विज्ञापन

बच्चों को मार मां-बाप ने भी जान दी, एक चिता पर संस्कार

2 of 6
दिल दहलाने वाला मामला लाडवा खंड के गांव बूढ़ा का है। मृतकों में परिवार का मुखिया और उसकी पत्नी सहित दो बच्चे शामिल हैं। पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बच्चों ने अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेज दिया।
विज्ञापन

बच्चों को मार मां-बाप ने भी जान दी, एक चिता पर संस्कार

3 of 6
जानकारी के अनुसार गांव बूढ़ा के जितेंद्र कौशिक ने बुधवार देर रात को अपनी पत्नी सुषमा के साथ मिलकर आत्महत्या करने की योजना बनाई। दोनों ने मिलकर सुसाइड नोट लिखा व उसके बाद अपने दोनों बच्चों करीब 11 वर्षीया लड़की तेजस्वी व पुत्र करीब 8 वर्षीय शिवाशीष को जहरीला पदार्थ डेंगू की दवाई कहकर पिलाई और उसके बाद दोनों ने भी एक साथ जहरीला पदार्थ निगल लिया।

बच्चों को मार मां-बाप ने भी जान दी, एक चिता पर संस्कार

4 of 6
जहरीला पदार्थ पीने से परिवार को मुखिया जितेंद्र व उसकी पत्नी सुषमा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि लड़की की चंडीगढ़ पीजीआई ले जाते समय व लड़के की कुरुक्षेत्र एलएनजेपी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।
विज्ञापन

बच्चों को मार मां-बाप ने भी जान दी, एक चिता पर संस्कार

5 of 6
परिजनों ने बताया की देर रात को जब लड़के शिवाशीष के पेट में तेज दर्द व दस्त लगे तो लड़का चिल्लाने लगा। लड़के की आवाज सुनकर उसकी दादी व अन्य परिजन उठ गए और उन्होंने जब घर के अन्दर जाकर देखा तो जितेंद्र, उसकी पत्नी सुषमा व लड़की तेजस्वी बेसुध पड़े थे, जबकि लड़का शिवाशीष दर्द से तड़प रहा था। उनके पास सुसाइड नोट लिखा मिला, जिस पर उन्होंने आत्महत्या की बात लिखी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को मार मां-बाप ने भी जान दी, एक चिता पर संस्कार

6 of 6
सुसाइड नोट पढ़कर परिजनों के पैरों तले जमीन खिसक गई। जितेंद्र व सुषमा की मौके पर ही मौत हो गई थी। कुरुक्षेत्र ले जाते समय लड़के शिवाशीष की मौत हो गई व लड़की तेजस्वी की चंडीगढ़ पीजीआई ले जाते समय मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद सुसाइड नोट में लिखी अंतिम इच्छा के मुताबिक पूरे परिवार का एक ही चिता में अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें